देश

UP Assembly Election: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कुंडा से चुनाव लड़ेंगे राजा भैया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने तीन प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है, पार्टी ने कुंडा विधानसभा सीट से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को उम्मीदवार बनाया है।

Image

कुंडा से चुनाव लड़ेंगे राजा भैया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने तीन प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है, पार्टी ने कुंडा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को उम्मीदवार बनाया है।लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय से जारी इस घोषणा में प्रतापगढ़ जिले की तीन प्रमुख विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई गई है।

वहीं बाबागंज विधानसभा से वर्तमान विधायक विनोद सरोज को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा विश्वनाथगंज सीट से प्रतापगढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल को इस सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए पार्टी नेतृत्व ने इन तीन क्षेत्रों में अपने मजबूत चेहरों पर भरोसा जताते हुए चुनावी समर में उतारा है।

पार्टी के इस कदम से कुंडा सीट पर अपनी दावेदारी साफ हो गई है

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के इस कदम से कुंडा सीट पर अपनी दावेदारी साफ हो गई है। इस लिस्ट के अनुसार कुंडा से वर्तमान विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भइया' को पार्टी ने फिर से अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि राजा भैया कुंडा से मौजूदा विधायक हैं और कुंडा विधानसभा सीट राजा भैया की राजनीतिक पहचान मानी जाती है।

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) उत्तर प्रदेश का राजनीतिक दल

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में एक राजनीतिक दल है, जिसे रघुराज प्रताप सिंह , जिन्हें आमतौर पर राजा भैया के नाम से जाना जाता है ने नवंबर 2018 में लखनऊ के रमाबाई पार्क में अपने 25 साल के राजनीतिक करियर के उपलक्ष्य में आयोजित एक रैली के दौरान लॉन्च किया था। यह लॉन्च उनके मतदाताओं से मिली प्रतिक्रिया के बाद किया गया था, जिन्होंने भारी बहुमत से एक नई पार्टी बनाने का समर्थन किया था।

राजा भैया की पार्टी ने 2022 के उत्तर प्रदेश चुनावों में दो सीटें जीतीं

पार्टी ने शिक्षा और रोजगार में गैर- दलितों के लिए आरक्षण प्रणाली और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम में असमानता से संबंधित मुद्दे भी उठाए हैं। राजा भैया की पार्टी ने 2022 के उत्तर प्रदेश चुनावों में दो सीटें जीतीं। सपा उम्मीदवार गुलशन यादव और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाए जाने के बावजूद राजा भैया ने अपनी सीट आसानी से जीत ली।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article