Aaj Ka Rashifal 18 November 2024: सोमवार के दिन इन पांच राशियों की बढ़ सकती है मुसीबत, हेल्थ में आ सकती है प्रॉब्लम
Horoscope Today 18 November 2024: आज के दिन मेष राशि वालों का मन विचलित रह सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातक को हेल्थ में बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है। आइए जानते हैं सारी राशियों का दैनिक राशिफल।

Aaj ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal 18 November 2024 in Hindi: सोमवार के दिन मिथुन राशि के जातक को बुध ग्रह हेल्थ में प्रॉब्लम दे सकता है। वहीं आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक को नव व्यवसाय प्रारंभ के लिए शुभ दिवस है। धनु राशि के जातक को लव लाइफ में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुंभ राशि के जातक को जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। मीन राशि वालों के लिए शुक्र व बुध रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। आइए जानते हैं सारी राशियों का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 18 November 2024 (आज का राशिफल 18 नवंबर 2024)
आज का राशिफल मेष
चन्द्रमा आज तृतीय गोचर करेंगे। एकादश शनि व्यवसाय में लाभ देंगे ।आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है,ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लव लाइफ के सुखद नव जीवन का आनन्द लेंगे।
आज का उपाय -सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें। गाय को पालक खिलाइए।
शुभ रंग -लाल व सफेद।
शुभ अंक -02 व 09
आज का राशिफल वृष
स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में सफलता देगा। शनि कर्म भाव में हैं।आज का दिन परिवार के साथ उमंग भरे पल व्यतीत कर शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन कुम्भ के शनि गोचर के कारण जॉब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।
आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग -लाल व पीला रंग शुभ है।
शुभ अंक -01 व 07
आज का राशिफल मिथुन
इस राशि से खष्ठम सूर्य व इस राशि के चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। हेल्थ में बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है। घर में धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
आज का उपाय -तिल व कम्बल का दान करें।
शुभ रंग-हरा व नीला।
शुभ अंक -04 व 07
आज का राशिफल कर्क
आज का दिन पॉलिटीक्स में सफलता का है। मीडिया,फ़िल्म व बैंकिंग के लोग करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। छात्र घूमने टहलने का आनन्द प्राप्त करेंगे। युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। कम्बल दान करना पुण्यकारी है।
शुभ रंग -सफ़ेद व पीला।शु
शुभ अंक -02 व 04
आज का राशिफल सिंह
अभी सूर्य चतुर्थ हुए हैं। चन्द्रमा का एकादश भाव में गोचर आज आपको व्यवसाय व जॉब में सफलता देगा। अपराजिता का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा शुभ है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें।
शुभ अंक -01 व 09।
शुभ रंग -लाल व नारंगी
आज का राशिफल कन्या
तृतीय सूर्य व दशम चन्द्रमा कर्म स्थान को मजबूत कर रहें है। चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में भी सफलता देंगे। धार्मिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। गुरु व पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है।
आज का उपाय -परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें। ऊनी वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 06
आज का राशिफल तुला
सूर्य अभी इसी राशि से द्वितीय हो गए हैं। जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए प्रयास करेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशीर्वाद बनाएगा। लव लाइफ को लेकर शुक्र खूबसूरत जर्नी का संयोग बनाएगा।।
आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान लाभदायी रहेगा।
शुभ रंग -लाल व बैगनी।
शुभ अंक -05 व 07
आज का राशिफल वृश्चिक
आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नव व्यवसाय प्रारंभ के लिए शुभ दिवस है। इस राशि के चन्द्रमा धार्मिक कृत्य से दिवस मङ्गलमय करें। लव लाइफ में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे।
आज का उपाय - पिता का चरण स्पर्श करें। कम्बल दान मङ्गलमय फल देगा।
शुभ अंक -01 व 02
आज का राशिफल धनु
आज इस राशि से द्वादश सूर्य व मिथुन का चन्द्रमा बहुत ही शुभ हैं। जॉब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में क्रोध प्यार की माधुर्यता को खराब करता है।
आज का उपाय -ऊनी वस्त्रों का दान करें। बड़े भाई व गुरु का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -04 व 07
आज का राशिफल मकर
एकादश सूर्य आर्थिक लाभ देंगे। आज मन घूमने टहलने का है। चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया,आईटी व बैंकिंग जॉब में लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से माहौल प्रगतिकारक हो सकता है।
आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -03 व 07
आज का राशिफल कुंभ
कर्म स्थान पर सूर्य बिजनेस लाभ देंगे। आज बिजनेस में सफलता के लिए मित्रों का प्रयास अच्छा काम करेगा यात्रा शुभ है। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। परिवार के साथ बिताया गया पल सुखद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -पीले वस्त्रों व फल का दान करें। घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग -हरा व असमानी।
शुभ अंक -02 व 06
आज का राशिफल मीन
चन्द्रमा चतुर्थ हैं। आज सपरिवार धार्मिक यात्रा से दिवस मङ्गलमय रहेगा । शुक्र व बुध रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से तृतीय गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -पीला व सफेद रंग शुभ है।
शुभ अंक -01 व 02
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

Kal Ka Rashifal 20 April 2025: कल का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा महत्वपूर्ण, करियर में होगा बड़ा बदलाव, जानिए 12 राशियों का कल का राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal 19 April 2025: वृष राशि वाले BP और शुगर को लेकर होंगे परेशान, मेष राशि को भी रहना होगा सावधान, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 April 2025: आज किन राशियों को लाभ मिलेगा? जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 April 2025: मेष से मीन तक, जानिए सभी राशियों का आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 April 2025: कर्क राशि को मिलेगी खुशखबरी तो मेष राशि के ऑफिस में हो सकता है विवाद, जानें अपना राशिफल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited