राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 November 2024: देव उठनी एकादशी के दिन इन राशि वालों की किस्मत का खुलेगा ताला, करियर में मिलेगी अपार सफलता

Aaj Ka Rashifal 12 November 2024: आज के दिन मेष राशि वालों के काम के लिए अच्छा रहेगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 12 November 2024: देव उठनी एकादशी के दिन वृष राशि के जातक के लिए आज का दिन जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। वहीं कर्क राशि वाले धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। आज के दिन तुला राशि वालों जॉब को लेकर प्रसन्नता रहेगी। वृश्चिक राशि वालों का धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। कुंभ राशि के जातक को शनि व मङ्गल लीवर प्रॉब्लम दे सकते हैं। मीन राशि के जातक को जॉब को लेकर खुश रहेंगे । आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

मेष

द्वितीय गुरु व द्वादश चन्द्रमा कर्म पथ पर मंगलमय फल प्राप्त करने का संकेत कर रहे हैं । धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ प्रयास तेज करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मङ्गल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है।

आज का उपाय -लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए भगवान शिव जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -02 व 09

वृष

एकादश चन्द्रमा लाभ देंगे। जॉब में नवीन अवसरों से भरे रहने की सम्भावना है। बिजनेस में एकसाथ ज्यादा कार्यों से बचें। टाइम म का ध्यान रखें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

आज का उपाय -स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -04 व 06

मिथुन

दशम चन्द्रमा मङ्गल करेंगे। आज का दिन जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब परिवर्तन के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय -श्री कृष्ण उपासना करें। उड़द व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व नीला।

शुभ अंक -05 व 08

कर्क

चन्द्रमा भाग्य भाव में शुभ फल देंगे। जॉब में नवीन पद पर कार्य शुरू कर सकते हैं। बिज़नेस में सफलता नहीं मिल पा रही है। प्रयास तेज करें।यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ व ऊनी वस्त्रों का दान करें। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें।

शुभ रंग -सफेद व पीला।

शुभ अंक -01 व 02

सिंह

चन्द्रमा अष्टम है। जॉब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे लेकिन उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -धार्मिक पुस्तकों का दान आज का श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले गुड़हल का पुष्प साथ मे अवश्य लें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -04 व 08

कन्या

सप्तम चन्द्रमा व्यवसाय में सफल करेंगे। जॉब वर्क के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे।व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी।

आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करते रहें।

शुभ रंग-पीला व बैगनी।

शुभ अंक -04 व 08

तुला

शुक्र बिजनेस को लेकर लाभान्वित करेंगे। वृष के गुरु व मीन के चन्द्रमा शुभ हैं। जॉब को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -घर के मंदिर में हनुमान जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। ज्यादा यात्रा से बचें।

शुभ रंग -सफेद व बैगनी।

शुभ अंक -03 व 06

वृश्चिक

मङ्गल व गुरु मकान क्रय करने की योजना बनाएंगे। जॉब में विवादों से बचें। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय-हनुमानबाहुक का पाठ करें व तिल -चावल का दान करें।

शुभ अंक -05 व 08।

शुभ रंग -लाल व नारंगी

धनु

चन्द्रमा चतुर्थ है। तृतीय शनि शुभ है। छात्र करियर व जॉब में सफल रहेंगे। जॉब वर्क को और बेहतर करें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।कम्बल व ऊनी वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग -पीला व सफेद।

शुभ अंक -01 व 02

मकर

शनि द्वितीय व चन्द्रमा तृतीय गोचर कर रहे हैं। छात्रों का करियर पहले से बेहतर होगा। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।

आज का उपाय -शिवलिंग को बेल पत्र,गंगा जल व शहद अर्पित करें।राशि स्वामी शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग -सफेद व आसमानी।

शुभ अंक -05 व 08

कुम्भ

शनि इसी राशि में व चन्द्रमा द्वितीय गोचर कर रहे हैं। आप बिजनेस में किसी न्यू डील से परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व मङ्गल लीवर प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

शुभ अंक -02 व 03

मीन

आज चन्द्रमा इसी राशि में है। चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है। भावुकता से बचें। न्यू बिजनेस डील से सफलता मिलेगी। व्यवसाय सफलता तक पहुंचेगी। जॉब को लेकर खुश रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ में असत्य से बचें। उदर रोग से बचें।

आज का उपाय -बड़े भाई का आशीर्वाद मङ्गल की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। श्रीसुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग -आसमानी व पीला।

शुभ अंक -03व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article