राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 June 2024: सोमवार के दिन इन राशि वालों को मिलेगा धन का लाभ, जानें सारी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 10 June 2024: सोमवार के दिन मेष राशि के जातक को बिजनेस में परेशानी हो सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक अपने काम को लेकर बहुत खुश रहेंगे। आइए जानते हैं कैसा होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 10 June 2024: आज के दिन मेष राशि के मेष राशि के जातक बिजनेस में परेशान हो सकते हैं। सोमवार के दिन मिथुन राशि के जातक को युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सिंह राशि के जातक को जॉब प्रोमोशन में सफल रहेंगे। आज के दिन तुला राशि के जातक को लव लाइफ में तनाव देखने को मिल सकता है। आइए जानें सारी राशियों का हाल।

मेष

द्वितीय गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा अनुकूल हैं। बिजनेस में थोड़ी बहुत परेशानी को लेकर डिस्टर्ब मत हों। परिवार में सभी कार्य बेहतर व अपने समय पर होगा। न्यू डील लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।

आज का उपाय -- भगवान विष्णु जी की उपासना व फलों का दान आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक -01 व 02

वृष

व्यावसायिक कार्यों में सफल रहने की सम्भावना है। जॉब में बेवजह के विवादों से बचें, विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय -हनुमान जी की पूजा करते रहें। सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग --नीला व लाल ।

आज का शुभ अंक --02 व 06

मिथुन

आज का दिन व्यवसाय के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब में अपने परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई बिज़नेस प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय --तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग -आसमानी व सफेद।

आज का शुभ अंक -04 व 06

कर्क

सन्तान सफल रहेगी। बिजनेस में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। जॉब प्रोमोशन में आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी रहेगी। टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करते रहें। शिवलिंग पर गंगा जल व मधु से भगवान का अभिषेक करें।

शुभ रंग --सफेद व नारंगी।

शुभ अंक --04 व 08

सिंह

जॉब प्रोमोशन में सफलता मिलनी अब शुरू हो जाएगी। कुछ पूर्ववत व्यावसायिक समस्या दूर हो जाएगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -तिल व गुड़ का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें।

शुभ रंग -नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक --04 व 06

कन्या

जॉब वर्क में प्रोग्रेस से बहुत खुश रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। लगातार कार्य करने की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी पुराने मित्र के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।

शुभ रंग --सफेद व आसमानी।

आज का शुभ अंक -04 व 05

तुला

मैनेजमेंट आईटी व बैंकिंग फील्ड के जातकों को कुछ नवीन अवसर लाभान्वित करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर गम्भीर रहेंगे। बिज़नेस में आज रुके कार्यों को पूर्ण करने का दिवस है। जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -सात अन्न का दान करें। सुंदरकांड का पाठ लाभकारी है।

शुभ रंग --बैगनी व हरा।

आज का शुभ अंक --04 व 06

वृश्चिक

बिजनेस में आशातीत प्रोग्रेस है। यात्रा को लेकर उत्साह बना रहेगा। मन आध्यात्मिक सानन्द से भरा रहेगा।हेल्थ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --भगवान शिव जी के मंदिर जाएं व अन्न का दान करें।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

आज का शुभ अंक --05 व 07

धनु

धन का आगमन होगा। ऑफिस में विवादों से बचिए। किसी सरकारी कार्य को लेकर परेशान रहेंगे । बिजनेस ठीक रहेगा।स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय --श्री अरण्यकांड का पाठ करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। तिल का दान भी करें।

शुभ अंक --04 व 06।

आज का शुभ रंग --लाल व नारंगी

मकर

बिज़नेस का वातावरण पहले से बेहतर होगा। न्यू व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। क्रोध मत करें। जॉब बेहतर रहेगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा। स्वास्थ्य सुख पहले से बहुत बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। विष्णु जी को तुलसी अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।

शुभ अंक -06 व 07।

आज का शुभ रंग -नीला व बैगनी

कुम्भ

आप जॉब में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में कोई न्यू प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। मित्र हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।

आज का उपाय -भगवान विष्णु मंदिर जाएं व दान पुण्य करें। गुरु का आशीर्वाद लें। उड़द का दान करें।

शुभ रंग --आसमानी व बैगनी।

आज का शुभ अंक --05 व 06

मीन

बिजनेस बेहतर रहेगा। परिवार में कोई समस्या अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। जॉब को लेकर तनाव दूर होगा । स्टूडेंट्स करियर में अपनी स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --सूर्योपासना करें। शुभ रंग --नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक --02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article