Aaj ka Rashifal 1 April 2025 (आज का राशिफल 1 अप्रैल 2025): नवरात्रि का तृतीय दिवस विभिन्न राशियों के लिए नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। आज 04:31 पी.एम के बाद चंद्रमा और गुरु का गोचर कई राशियों पर प्रभाव डालेगा, जिससे जॉब, व्यवसाय, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन हो सकते हैं। मेष, वृष और मिथुन राशि के जातकों के लिए ये दिन सफलता और उन्नति का रहेगा, वहीं कर्क और कन्या राशि वालों को अपने व्यवसाय में अधिक प्रयास करने की आवश्यकता होगी। कुछ राशियों के लिए यह समय प्रोमोशन, नए प्रोजेक्ट और निवेश के लिए अनुकूल रहेगा। वहीं, कुछ राशियों को वाद-विवाद और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है। लव लाइफ में भी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जहां सिंह और मकर राशि के जातक अपने रिश्ते को और मजबूत कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से ये दिन कुछ राशियों के लिए विशेष सतर्कता का संकेत दे रहा है। तुला और कुंभ राशि के जातकों को हृदय और कफ से संबंधित परेशानियों से बचने की सलाह दी जाती है। यहां देखें 1 अप्रैल 2025 का राशिफल सुजीत जी महाराज के द्वारा।
Aaj ka Rashifal 1 April 2025 (आज का राशिफल 1 अप्रैल 2025)
मेष - नवरात्र में तृतीय दिवस पर आज 04:31 पी.एम के बाद चंद्रमा व गुरु द्वितीय गोचर करेंगे। शुक्र व चंद्रमा परिवार के लिए मंगलमय हैं। जॉब व व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। समय सफलता का है, प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
- आज का उपाय - माता दुर्गा की उपासना करें व सप्त अन्न का दान करें।
- शुभ रंग - पीला व नारंगी।
- शुभ अंक - 03 व 09।
वृष - 04:31 पी.एम सायंकाल के बाद गुरु-चंद्रमा इसी राशि में है। चंद्रमा व गुरु धार्मिक सतसंग का सुख देगा। जॉब में नवीन दायित्व के मिलने की संभावना है। वाद विवाद से बचें। धार्मिक यात्रा हो सकता है। कॅरियर प्रोग्रेस में समय लगता है। धैर्य रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
- आज का उपाय - कुश व गंगा जल से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। मूंग का दान करें।
- शुभ रंग - पीला व लाल।
- शुभ अंक - 02 व 09।
मिथुन - दिन सफल रहेगा। 04:31 पी.एम सायंकाल के बाद धार्मिक कार्यों के लिए द्वादश का गुरु व चंद्रमा शुभ है। जॉब वर्क बहुत ही अच्छा रहने वाला है। मीडिया, आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए समय अनुकूल रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। खूबसूरत यात्रा का आनन्द लेंगे।
- आज का उपाय - भगवान विष्णु की उपासना करें। तिल व उड़द का दान करें।
- शुभ रंग - हरा व सफेद।
- शुभ अंक - 04 व 07।
कर्क - चंद्रमा व गुरु एकादश मंगलमय है। मंगल स्वास्थ्य समस्या दे सकता है। बिजनेस वर्क में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। व्यवसाय का प्रयास तेज करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।
- आज का उपाय - भगवान शिव मंदिर जाएं। सात अन्न का दान करें। फलों व तिल का दान करें।
- शुभ रंग - पीला व नारंगी।
- शुभ अंक - 04 व 07।
सिंह - आज 04:31 पी.एम सायंकाल के बाद सूर्य दशम चंद्रमा कर्म स्थान को मजबूत करेंगे। शनि इसी राशि से सप्तम भाव में हैं। गुरु दशम है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयास सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। कर्क या मेष राशि बिजनेस पार्टनर बने तो लाभ होगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। कॅरियर में समय का सही उपयोग करें। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
- आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। अनार व गुड़ का दान आज का श्रेष्ठ दान है। माता -पिता का आशीर्वाद लें।
- शुभ रंग - लाल व नारंगी।
- शुभ अंक- 02 व 03।
कन्या - सायंकाल 04:31 पी.एम के बाद चंद्रमा-गुरु नवम गोचर कर रहे हैं। वित्तीय जॉब में बुध व शुक्र आपको सफल करेंगे। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स कॅरियर प्रोग्रेस में सफल रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। पारिवारिक कार्य पूर्ति में थोड़ा संघर्ष है।
- आज का उपाय - रुद्राभिषेक बहुत आवश्यक है। गुड़ का दान करें।
- शुभ रंग - हरा व आसमानी।
- शुभ अंक - 04 व 08।
तुला - 04:31 पी.एम के बाद अष्टम चंद्रमा-गुरु धार्मिक सतसंग देंगे। राशि स्वामी शुक्र व बुध जॉब व बिजनेस के लिए शुभ है। मैनेजमेंट, आईटी व बैंकिंग से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। बिजनेस प्रोग्रेस बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग हृदय रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज अपयश से बचें।
- आज का उपाय - भगवान शंकर की उपासना करें। मसूर का दान करें।
- शुभ रंग - हरा व बैंगनी
- शुभ अंक - 04 व 06।
वृश्चिक - 04:31 पी.एम के बाद चंद्रमा व सप्तम व गुरु भी वहीं रहकर जॉब में लाभ देगा। ऑफिस में डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान आज हो जाएगा। आपके मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
- आज का उपाय - माता दुर्गा जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
- शुभ रंग - पीला व लाल।
- शुभ अंक - 03 व 08।
धनु - सूर्य चतुर्थ व चंद्रमा इसी राशि से षष्ठम है। बिजनेस में रुका धन प्राप्त होगा। जॉब वर्क को और बेहतर करें। कॅरियर में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। धार्मिक सतसंग से भय से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।
- आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान लाभदायक है।
- शुभ रंग - लाल व पीला।
- शुभ अंक - 03 व 08।
मकर - तृतीय शनि व पंचम गुरु-चंद्रमा छात्रों को सफल करेंगे। स्टूडेंट्स के कॅरियर में सफलता है। ऑफिस में कार्य का वातावरण पहले से बेहतर होगा, सकारात्मक सोच से ही जॉब या व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। लंबी यात्रा करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।
- आज का उपाय - सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। चावल का दान सहायक है।
- शुभ अंक - सफेद व आसमानी।
- शुभ अंक - 04 व 08।
कुंभ - 04:31 पी.एम के बाद चतुर्थ गुरु-चंद्रमा परिवार में सफलता व जॉब में नवीन पद या दायित्व प्रदान कर सकते हैं। सूर्य द्वितीय भाव में है। बिजनेस में आने वाली समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व चंद्रमा कफ प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
- आज का उपाय - शिवलिंग का गंगा जल से रूद्राभिषेक करें।
- शुभ रंग - पीला व नारंगी।
- शुभ अंक - 04 व 08।
मीन - सूर्य इसी राशि में रहेंगे। 04:31 पी.एम के बाद तृतीय चंद्रमा-गुरु परिवार में बड़ी सफलता देंगे। जॉब वर्क का तनाव रह सकता है। बिजनेस के प्रति सकारात्मक सोच ही आपको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। मंगल व गुरु वाहन क्रय का सुख दे सकता है।
- आज का उपाय - दुर्गासप्तशती का पाठ करें। फलों का दान सहायक है।
- शुभ अंक - 01 व 09।
- शुभ रंग-पीला व लाल।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
