आज का मिथुन राशिफल, 25 नवंबर 2022: खानपान का रखें खास ध्यान, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 25, 2022, 09:37 AM IST

Aaj Ka Mithun Rashifal 25 November 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: सेहत के प्रति लापरवाही रखना ठीक नहीं है। खाने पीने में आप इन दिनों कमी कर दे रहे हैं. जो आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। डाइट की ओर आपको सबसे ज्यादा ध्यान देने की कोशिश करनी है।

Aaj Ka Mithun Rashifal 25 November 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – खुद दुखी है इसलिए आप लोगों से अपनी उलझनों को बढ़ाते चले जा रहे हैं। अगर पहले से अपने मन में परेशानियों को बिठा लिया जाए तो कोई भी बात बिगड़ती ही चली जाती है इसलिए आपको बहुत शांति रखनी होगी क्योंकि बदलता हुआ समय है और बहुत जल्द बीत भी जाएगा।

Mithun Rashifal Today

Mithun Rashifal 25 November 2022

क्या करें – घर परिवार की खुशियों को बनाए रखना बहुत जरूरी होगा और अपने आलोचनात्मक बनते हुए रवैये को तो संभालना ही पड़ेगा क्योंकि उससे बात बिगड़ती चली जाएगी। खुश रहना जिंदगी का लक्ष्य है और आप परेशान हैं। ऐसा लग रहा है की आप अपने लक्ष्य से दूर हटते चले जा रहे हैं।

End of Feed