Aaj Ka Mesh Rashifal 18 December 2022, Aries Horoscope Today in Hindi : मेष (Aries) – मन में एक साथ बहुत कुछ चल रहा है। विचारों का मतभेद भी हो सकता है और मन में कई चीजों को लेकर परेशानियाँ भी हो सकती हैं। शायद इसी वजह से आप लोगों से दूर हटते चले जा रहे हैं। मन परेशान हो तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता।
क्या करें – थोड़ा सा आशावादी नजरिया बनाने की जरूरत पड़ेगी। अपने भरोसे और अपने दम पर आप बहुत कुछ कर सकते हैं जब इस बात को समझ पाएंगे तो जिंदगी में आगे बढ़ना आसान हो जाएगा और आपको इस बात का भी आभास होता चला जाएगा की हालात अब आपकी मदद ही करना चाह रहे हैं।
क्या न करें – किसी भी तरह के तकरार में बिल्कुल न पड़ते चले जाएँ। बातें छोटी छोटी होती हैं लेकिन अगर विचारों का मतभेद बढ़ जाए तो वो आपके हित में नहीं है, इसलिए ना तो अपने मन को दुखी करते चले जाएँ और ना ही किसी से उलझते चले जाएँ क्योंकि ऐसा करना इस समय आपके लिए ठीक नहीं है।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को समझेंगे तो आप अपनी जिंदगी के सुख को बनाए रखने का प्रयास भी करेंगे। घर परिवार में अपनों से जुडने के लिए आपको उनकी बात को सुनना भी पड़ेगा और उनकी अच्छी सलाह को मानना भी पड़ेगा। क्योंकि बहस किसी भी समस्या का हल नहीं होता।
खर्चे और नुकसान – खर्चे बढ़े हुए हैं क्योंकि कामकाज में भी पैसे की जरूरत पड़ सकती है और कामकाज को बढ़ावा देने के लिए भी आपको कोई न कोई निवेश करना पड़ सकता है इसलिए खर्चों पर भी नजर रखनी है और इस बात को भी समझकर चलना है की कोई उससे जुड़ा पीठ पीछे नुकसान तो नहीं हो रहा।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
