राशिफल

आज का मेष राशिफल, 17 दिसंबर 2022: आर्थिक स्थिति ठीक नहीं, तकरार और झगड़े से बचने की जरूरत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 17, 2022, 01:40 AM IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 17 December 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: आज का दिन आपके लिए तनवग्रस्त रह सकता है। लोगों से आपकी तालमेल आजकल कुछ ठीक नहीं चल रही। लड़ाई- झगड़े की स्थिति हमेशा बनी हुई है। जिसे सुलझाने की जरूरत है। नहीं तो इसका बुरा असर आपके आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है।

Image

Mesh Rashifal, 17 December 2022

Aaj Ka Mesh Rashifal 17 December 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: मेष (Aries) – मन में कई तरह के बनते बिगड़ते विचार हैं। किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में उलझने बनी हुई हैं और आप चिंतित हैं पर सच्चाई यह है की उलझनें तो दूर हो रही हैं पर आपकी चिंताएं वहीं की वहीं बनी हुई हैं जिसे दूर कर देने की जरूरत है। थोड़ा सा भरोसा बनाए रखने से किसी भी रिश्ते को संभालने में मदद मिल सकती है।

क्या करें – घर परिवार में तालमेल बनाए रखना होगा और जितना संभव हो सके आपसी सद्भावना से और विचार विमर्श से अपने मुद्दों को सुलझाना होगा। यह तभी संभव हो पाएगा जब आप अपने मन में थोड़ा सा धैर्य बनाए रखेंगे और अपने भटकते हुए विचारों को थाम लेंगे।

क्या न करें – किसी भी बात को उलझाते चले जाना ठीक नहीं है। अगर विचार न मिलें तो वैसे भी बात बिगड़ती ही है और अपने सख्त होते हुए रवैये की वजह से भी इंसान गलती कर जाता है इसलिए कारण कोई भी क्यों न हो पर अपना नुकसान न करें। अपने मन में बिठाए हुए हर तरह के असंतोष को हटा दें ताकि आपसे किसी भी तरह की गलती न होती चली जाए।

मेहनत – मेहनत करने से आपका भाग्य खुलेगा और आपके लिए नए रास्ते बनते चले जाएंगे। यह समय आपके लिए कई तरह की संभावनाएं खोल रहा है जिनके चलते आपको अपनी अच्छाई को अपने काम से जोड़ना होगा और तभी जाकर वो बड़ी सफलता मिल पाएगी जिसकी आप उम्मीद लगा रहे हैं इसलिए हर चीज को कमी की नजर से न देखें और अपनी कोशिशों को कम भी न करते चले जाएँ।

तकदीर और भाग्य – लोगों से जितना तालमेल बेहतर होता चला जा रहा है उतना ही आपके लिए सुखद हालात बनते चले जा रहे हैं इसलिए अपने मन में बिठाई हुई घुटन को हटा देना होगा और उस अच्छाई को देखना होगा जो आपकी तकदीर को संवार सकती है इसलिए कोशिश यह करनी होगी की आप छोटी छोटी बातों को भुलाकर उस अच्छाई को देखें जो बनती चली जा रही है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article