Aaj Ka Mesh Rashifal 04 December 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: मेष (Aries) – मन में उलझन भी है और लोगों के प्रति अविश्वास भी है इसलिए आपको लग रहा है जैसे लोग आपके खिलाफ हैं और कुछ भी आपके अनुकूल नहीं चल रहा। कभी कभी जिंदगी में ऐसा दौर आता है जब हम परेशान भी हो जाते हैं।
Mesh Rashifal, 04 December 2022
क्या करें – लोगों पर भरोसा करना होगा और लोगों को इस नजर से देखना होगा की वो भी अपनी विचारधारा रख सकते हैं। हो सकता है संबंधों में कुछ कमी हो पर उस कमी को सुधारने के लिए भी आपको अपने नजरिए को ही बेहतर करना पड़ेगा तभी जाकर आप किसी भी तरह की बहस से बच पाएंगे।
क्या न करें – काम और कारोबार के प्रति अपनी प्राथमिकता बनाए रखना अच्छी बात है पर इसके चलते आप जिंदगी की बाकी चीजों को नज़रअंदाज़ न करते चले जाएँ। अगर काम में कोई बड़ी सफलता मिल रही है तो इसका मतलब यह नहीं है की आप अपने आसपास के लोगों को किसी कमी की नजर से देखना शुरू कर दें।
धन दौलत – कामकाज में पैसा लगते चले जाना भी खतरे की घंटी हो सकती है क्योंकि कोई भी कारोबार लाभ के लिए ही किया जाता है सिर्फ पैसा लगाने के लिए नहीं किया जाता इसलिए अपने हालात को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश तो करनी ही पड़ेगी ताकि अगर कोई जरूरत है तो आप समय रहते सुधार कर पाएं।
काम और कारोबार – अपने काम और कारोबार को खर्चों के संदर्भ में देखना होगा। अगर किसी परिवर्तन का विचार बहुत प्रबल होता चला जा रहा है तो उसके पीछे क्या कारण है इस बारे में भी विचार विमर्श करने की जरूरत पड़ेगी। क्या कोई बदलाव करना है या उससे बचकर निकल जाना है, यह इस समय का अहम मुद्दा होगा, पर ऐसा लगता है जैसे कामकाज ठीक चल रहा है और आप अपने खर्चों को संभाल नहीं पा रहे, इसलिए कामकाज में फेरबदल किए बिना अपने खर्चों को संभालने की प्राथमिकता बनानी होगी।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
