Aaj Ka Meen Rashifal 28 December 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन (Pisces) – मन बहुत भटक रहा है और बहुत सारी चीजें आपके मन मे एक साथ चल रही हैं। सबकुछ ठीक होने के बावजूद किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में उस तरह का भरोसा नहीं बन पा रहा जो आप बनाना चाह रहे हैं और जब भी मन परेशान होता है तो उसका बुरा असर जिंदगी की कई चीजों पर पड़ सकता है।
मीन राशिफल, 28 दिसंबर
क्या करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को बनाए रखें और लोगों से जो भी सहयोग मिल रहा है उसे ले लें क्योंकि ऐसा करने से आप सही फैसले भी कर पाएंगे और गलतियों से भी बच पाएंगे और अगर मन में किसी भी तरह की घुटन है तो उसे भी संभालने में मदद मिलती चली जाएगी।
क्या न करें – अपनी बचत को या अपनी समृद्धि को किसी भी तरह की कमी की नजर से न देखें पर उससे भी बड़ी बात यह है की किसी से उलझते न चले जाएँ। अगर आप किसी से कोई चुभती हुई बात कहंगे तो बहुत हद तक आप ही की गलती होगी।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि को बढ़ावा देने का समय बना हुआ है। कामकाज में भी स्थिरता है और चुनौती भरे माहोल में भी आपने बहुत कुछ संभालने की कोशिश की है। एक एक करके ही सही जिंदगी ने आपको बहुत सारी नियमतों से नवाजा है।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को सिर्फ लाभ के रूप में नहीं देखना चाहिए पर यह समय आपके लिए हर तरह से लाभदायक भी है और रिश्तों से खुशियों के साथ साथ बहुत सारी अच्छाइयाँ और उपलब्धियां भी आपको हासिल होती चली जा रही हैं। इन सारी बातों के पीछे आपकी बेहतर होती हुई शख्सियत का बहुत बड़ा योगदान है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
