आज का मीन राशिफल, 04 दिसंबर 2022: इनकम ठीक है पर प्यार-मोहब्बत के रिश्ते को लेकर हैं परेशान

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 4, 2022, 09:18 AM IST

Aaj Ka Meen Rashifal 04 December 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: इन दिनों धन-धौलत में कहीं कोई कमी नहीं है। पर कुछ रिश्तों मे खटास जैसी स्थिति बनी हुई है। आज प्यार- मोहब्बत के रिश्ते को लेकर आप बेहद परेशान रह सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको झगड़े की जगह भरोसा बनाए रखने की जरूरत है।

Aaj Ka Meen Rashifal 04 December 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन (Pisces) – धन का आगमन ठीक बना हुआ है पर आप अपनी समृद्धि को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। आपके सख्त होते हुए विचारों की वजह से आपने ऐसी सोच बना रखी है जिसे सुधारने की भी जरूरत है।

क्या करें – पीठ पीछे जो भी हो रहा है इस बात को लेकर भी आप चिंतित हैं और इस वजह से भी कुछ ज्यादा ही सोच रहे हैं जिसके चलते आपकी भावुकता बढ़ी हुई नजर आ रही है। अपना भरोसा बनाए रखने से बहुत सारी चीजों को संभालने में मदद मिल सकती है।

End of Feed