राशिफल

आज का मकर राशिफल, 10 जनवरी 2023: अपने प्यार पर भरोसा रखें, अस्थिर मन परेशानियां बढ़ा सकता है

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 10, 2023, 09:02 AM IST

Aaj Ka Makar Rashifal 10 January 2023, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर राशि के लोगों को खुद पर विश्वास करना होगा, तभी आपके जीवन में नई उमंग का संचार होगा। माना सफर में उतार चढ़ाव हैं, मगर मन स्थिर नहीं रखने से और अन्य दिक्कतें बढ़ सकती हैं। पैसे की स्थिति अच्छी बनी रहेगी, मगर किसी को नाराज करने पर स्थिति उल्टी पड़ सकती है।

Image

मकर राशिफल, 10 जनवरी

Aaj Ka Makar Rashifal 10 January 2023, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn)मन परेशान रहेगा तो कामकाज के क्षेत्र में भी आपको कमियाँ ही नजर आएंगी पर व्यर्थ में लोगों की नाराजगियां बढ़ जाएंगी, इसलिए उस अच्छाई की ओर देखें जो भरपूर बनी हुई है।

क्या करें लोगों से विचारों का मतभेद उभर सकता है जिससे बचने की जरूरत है। जिंदगी की उलझनों से बचने के लिए आपको मन में बिठाई हुई परेशानियों को दूर कर देने की जरूरत है। थोड़ी सी कोशिश करने से आप अपने मन को शांत कर सकते हैं।

क्या न करें किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते के प्रति अपने मन को बार बार बदलते न चले जाएँ। लोगों से मिलती हुई आलोचना की वजह से किसी अच्छे भले रिश्ते को बिगाड़ लेना भी ठीक नहीं है।

धन दौलत पैसे की स्तिथि ठीक भी है और संभाली भी जा सकती है पर लोगों की नाराजगियों की वजह से नुकसान हो सकता है इसलिए उस नुकसान के कारण को समझना ज्यादा जरूरी है ताकि उसे दूर भी किया जा सके।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article