Aaj Ka Makar Rashifal 10 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मन परेशान है और लोगों से उलझन बढ़ रही है, आपने भी अपने व्यवहार को लचीला नहीं बनाया कि आप लोगों के विचारों को समझ सकें और उनको संभाल सकें। इसमें कुछ हद तक आपकी कमी नजर आ रही है।
क्या करें – फासले बढ़ जाएं तो बात बिगड़ जाती है और अगर मन मुटाव की वजह से फासले बढ़ रहे हैं, तो अभी भी समय है कि आप अपनी विनम्रता बनाए रखें और लोगों को संभाल लें. हर छोटी बात की वजह से उलझते चले जाना भी मुश्किलें ही पैदा करता है।
क्या ना करें – रिश्तों के प्रति अपने मन में किसी भी तरह का अविश्वास ना बढ़ने दें बल्कि खुशियों को इतना ब़ढ़ा लें कि किसी भी वजह से आपका मन उलझता ना चला जाए. जिंदगी हम सबके लिए चुनौती भरी होती है, पर परेशान होते जाना भी ठीक नहीं है।
काम और कारोबार - कामकाज की स्थिति को स्थिरता प्रदान करनी होगी, तभी जाकर आप उस अच्छाई को प्राप्त कर पाएंगे जो संभव है, पर व्यर्थ के बदलाव में उलझते चले जाने से भी कई बार मुश्किलें ही पैदा होती हैं। इसलिए कोई भी कदम उठाने से पहले एक बार फिर सोच लेना होगा।
पढ़ाई-लिखाई - पढ़ाई-लिखाई में मन है और आप बहुत दूर का सोच रहे हैं। अगर दूर-स्थान से जुड़े कोई विकल्प है तो उसके बारे में सोचा जा सकता है और यात्रा या बदलाव से जुड़ा प्रयास भी हो सकता है, जो आपकी पढ़ाई-लिखाई को आगे बढ़ाने में मदद करे।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
