Aaj Ka makar Rashifal 09 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) – रिश्तों को लेकर मन परेशान है क्योंकि अगर रिश्तों में फासले बन जाएँ तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता और इस समय आप इसी वजह से चिंतित हैं की हालात को कैसे संभाला जाए।
Makar Rashifal 09 December 2022
क्या करें – बहुत सारी विनम्रता अपनानी होगी और अपने अंदर बहुत सारे बदलाव लाने होंगे क्योंकि आपके सख्त विचारों की वजह से ही रिश्तों में परेशानी उभर रही है। लोग भी आपसे किनारा कर रहे हैं और फासले बढ़ते चले जा रहे हैं। इन सारी चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है।
क्या न करें – तकदीर को आजमाने की कोशिश बिल्कुल न करें ताकि कोई भी मतभेद बढ़ता न चला जाए। काम और कारोबार के क्षेत्र में भी कोई ऐसा विचार न बनाएं जो आपको मुश्किलों में डालता चला जाए।
खर्चे और नुकसान – खर्चे बढ़े रहें तो नुकसान जैसी स्तिथि पैदा हो जाती है इसलिए आपको अपने कामकाज की स्थिरता बनाए रखने की जरूरत है। किसी यात्रा या बदलाव के चलते भी खर्चे बढ़ सकते हैं जिसकी वजह से आपके पैसे के लेनदेन पर दबाव बनता चला जाए।
काम और कारोबार – काम और कारोबार के क्षेत्र में बहुत सारी स्थिरता बनाए रखने की जरूरत है और अपने प्रदर्शन को भी बेहतर करने की जरूरत है। यह तभी संभव हो पाएगा अगर आप कुछ नया सीखते चले जाएंगे और कुछ नया करने का प्रयास करते चले जाएंगे।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
