Aaj Ka makar Rashifal 04 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) – निजी जीवन से जुड़ी कई तरह की परेशानियों हो सकती हैं आपके मन में जिन्हें एक एक करके संभाला भी जा सकता है। आपके अंदर भरोसा है और उस भरोसे के चलते ही रिश्तों में सुधार लाया जा सकता है, बस अपने मन में बिठाई हुई हर तरह की नकारात्मकता को दूर कर देने की जरूरत है।
Makar Rashifal, 04 December 2022
क्या करें – काम और कारोबार में मन लगाना होगा ताकि लाभ सुनिश्चित रहे और आमदनी के जरिए बने रहें। ऐसा करने से आप अपनी जिंदगी की स्थिरता को बना पाएंगे और इस समय वही जरूरी है।
क्या न करें – किसी भी तरह का सख्त रवैया बिल्कुल न अपनाएं क्योंकि ऐसा करने से भी रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है। वैसे भी यह समय किसी भी तरह के मतभेद में पड़ने के लिए ठीक नहीं है क्योंकि मतभेद से भी नुकसान हो सकता है।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक होने के बावजूद आपको अपने रोजमर्रा के खर्चों को संभालने की जरूरत पड़ेगी क्योंकि बदलते हुए समय में पैसे के लेनदेन को बेहतर तरीके से समझना भी पड़ेगा। किसी भी तरह का खतरा मोल लेकर अपना नुकसान करते चले जाना भी इस समय ठीक नहीं होगा।
रिश्तेनाते – रिश्तों को बेहतर तरीके से समझने के लिए बहुत सारी चीजों का समावेश करने की जरूरत पड़ेगी। कमियाँ यह है की आपका व्यवहार सख्त हो रहा है और आपके मन की चिंताएं बढ़ रही हैं जिन्हें दूर करना पड़ेगा, पर अच्छाइयाँ भी हैं जिसके चलते मुश्किलों के बावजूद आप रिश्तों को संभालने के लिए सक्षम हैं पर कोशिश तो आप ही को करनी पड़ेगी तभी जाकर आप अपनी कमियों पर काम कर पाएंगे।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
