Aaj Ka Kumbh Rashifal 22 December 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ (Aquarius) – आपको लग रहा है की सबकुछ ठीक ठाक चल रहा है और कामकाज में भी आपकी मेहनत बनी हुई है पर फिर भी बहुत सारी छुपी हुई परेशानियाँ हैं जिन्हें आपको एक एक करके संभालना पड़ेगा। मन भी चिंतित है और लोगों की ओर से उलझनें भी हो सकती हैं।
कुम्भ राशिफल, 22 दिसंबर
क्या करें – खुद पर भरोसा करेंगे तभी जाकर आपकी मेहनत उभरकर आएगी और हालात को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा पर जरूरी बात यह है की उस मेहनत को अपने कामकाज से जोड़ना होगा ताकि आपको पूरा फल मिल सके।
क्या न करें – जो भी लाभ आपकी लगन से और आपकी मेहनत से बन रहा है उसे कमी की नजर से न देखें उसमें बहुत बरकत है इसलिए अपनी आमदनी को और अपनी उपलब्धियों को किसी भी वजह से कमतर आँकते चले जाना ठीक नहीं है।
धन दौलत – पैसे की स्थिति ठीक है और बेहतर होती हुई आर्थिक स्थिति की वजह से कई तरह के विकल्प हैं आपके सामने। अगर चिंतन करेंगे तो सही रास्ता चुनने में भी मदद मिलेगी पर अपने खर्चों को व्यर्थ में बढ़ाते चले जाने से बचना होगा।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखना बहुत जरूरी है क्योंकि उसी के चलते आपकी जिंदगी के अन्य पहलुओं पर अच्छा असर पड़ेगा। काम और कारोबार में लगन बनी रहेगी तोरिश्तों को संभालना और भी आसान होता चला जाएगा।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
