Aaj Ka Kark Rashifal 20 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – घर-परिवार में अपनों से आप खुश नहीं और आप अपनों पे इस नाराजगी को जाहिर भी करते चले जा रहे हैं. हो सकता है कोई गलतफहमी भी हो, जिसे दूर कर देने की जरूरत है और गलतफहमियां इंसान को भटका देती हैं और परेशानियों को बढ़ा देती हैं. इस बात को समझेंगे तो हालात को संभालना भी आसान होता चला जाएगा.
Kark Rashifal 20 December 2022
क्या करें –किसी भी तरह के तकरार से बचना होगा, अगर लोगों की नाराजगियां हैं तो उसके पीछे आपको अपनी गलतियों की ओर भी देखने की जरूरत पड़ेगी. हो सकता है, आपकी कोई बात किसी को बुरी लग रही हो इसलिए दूरियां बन गई हो. कारण कोई भी क्यों ना हो, हालात को संभालने की कोशिश तो करनी ही पड़ेगी.
क्या न करें –काम और कारोबार के प्रति अपने मन में किसी भी तरह की चिंताएं ना लगाते चले जाएं, अगर लगन बनी रहे तो चिंताएं अपने आप दूर हो जाती हैं और मेहनत भी उभरकर आती है. इस समय यह सबकुछ करना मुश्किल हो सकता है, इसलिए आपको अपने अंदर बहुत सारे परिवर्तन लाने होंगे ताकि आपसे कोई गलती ना होती चली जाए.
रिश्ते-नाते - रिश्तों को संभाले रखें क्योंकि उसी से आपका भाग्य जगेगा और उसी से आपकी हालात को संभालने में मदद मिलेगी. खुद का भरोसा भी बनाए रखने के लिए आपको लोगों से तालमेल तो बढ़ाना ही पड़ेगा, तभी जा के आप जिंदगी की खुशियों को बना पाएंगे.
खर्चे और नुकसान - रोजमर्रा के खर्च बढ़ा हुए हो सकते हैं जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ सकता है, पर इस चीज का एक और असर यह है कि आपकी बचत भी कमजोर होती चली जा रही है और आप अपनी घबराहट को और अपनी परेशानियों को दूसरों पे जाहिर भी करते चले जा रहे हैं. यह सारी बातें पकड़ में आ जाएगी अगर आप रोजमर्रा के मुद्दौ को और रोजमर्रा के खर्चो को संभालते चले जाएं.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
