Aaj Ka kanya Rashifal 20 December 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: कन्या (Virgo) –जिन चिंताओं ने आपको घेर रखा है, वो आपकी रूकावटें भी बढ़ा सकती हैं. अपनी पैसे की स्थिति को अगर आप कमी की नजर से देखेंगे तो आपको कमियां ही नजर आएंगी और इसलिए आप गलत फैसले करते चले जाएंगे. इसलिए कोशिश यह करनी होगी कि आप हर कदम पर अपने भटकते हुए मन को संभालते चले जाएं.
Kanya Rashifal 20 December 2022
क्या करें –अपनों के लिए हर तरह की खुशियां बनाए रखनी होंगी और घर-परिवार में सुख बना रहेगा तो जिंदगी भी आपको खुशनुमा ही नजर आएगी. अपनी घबराहट को या अपने असंतोष को लोगों पे जाहिर करते जाने से बचना होगा क्योंकि ऐसा करने से बात बिगड़ सकती है.
क्या न करें –पीठ पीछे क्या हो रहा है, इस बात को लेकर चिंतित ना होते चले जाएं.हम सबके लिए कुछ न कुछ होता रहेगा. हो सकता है बहुत सारी चीजें हमारी इच्छाओं के अनुकूल ना हों, पर इसका यह मतलब नहीं है कि सबकुछ ही बिगड़ा हुआ है. धीरे-धीरे ही सही अपनी कोशिशों को बढ़ाना पड़ेगा ताकि आपकी ओर से कोई कमी ना रहे.
प्यार-मुहब्बत - कोई प्यार-मोहब्बत का रिश्ता ऐसा है जिसका अच्छा असर आपके घर-परिवार के रिश्तों पर भी पर सकता है. अगर आपके मन में सुकून रहेगा तो आप लोगों को भी बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और संभाल पाएंगे. पर इस चीज का सबसे अच्छा असर यह होगा कि आप अपनी आर्थिक स्थिति को ले के भी अपने मन में धैर्य बना पाएंगे और यही इस समय की सबसे बड़ी जरूरत है. चिंताएं इंसान को खा जाती हैं, चाहे वो पैसे से जुड़ी चिंताएं हों या रिश्तों से जुड़ी चिंताएं हो इसलिए आपको अपने मन में सुकून पैदा करना होगा ताकि आपकी प्रेरणा भी जगी रहे.
काम और कारोबार - काम और कारोबार की स्थिति इसलिए अच्छी है क्योंकि तकदीर ने आपका साथ निभाया है, पर इस सारे खेल में हो सकता है आपको लोगों की आलोचना भी मिल रही हो और किसी बदलाव से जुड़ा विचार भी हों. इन दोनो ही चीजों को संभालते चले जाने की जरूरत है ताकि कामकाज से जुड़ी स्थिरता आपको पूरा फायदा ही देती चली जाए.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
