आज का धनु राशिफल, 28 दिसंबर 2022: लव लाइफ में उलझनें और गलतफहमी आ सकती हैं, हालात संभालने की है जरूरत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 28, 2022, 09:09 AM IST

Aaj Ka Dhanu Rashifal 28 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु राशि वाले लोगों अपनी बोली में विनम्रता लाने की जरूरत है, तभी परिस्थिति आपके अनुकूल होती नजर आएगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हुई है, मगर प्यार में तकरार की संभावना है। इसलिए सूझबूझ से फैसले लें।

Aaj Ka Dhanu Rashifal 28 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius)रिश्तों को बेहतर करने के लिए आपको हर तरह का प्रयास करना पड़ेगा और अगर अपने मन में किसी भी तरह की उलझन रही है तो उसे भी समय रहते दूर करना ही आपके हित में होगा। अपने भाई बहनों के प्रति किसी भी तरह का सख्त रवैया अपनाते चले जाना भी ठीक नहीं है।

क्या करें बातचीत करें पर उसमें बहुत सारी विनम्रता अपनाएं। काम और कारोबार के क्षेत्र में भी विचार विमर्श में आपकी सूझबूझ नजर आनी चाहिए ताकि आप जिंदगी का सही रास्ता चुन सकें और उस पर चल सकें।

End of Feed