Aaj Ka Dhanu Rashifal 09 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius) – लोगों के प्रति आप अच्छा सोचते हैं पर फिर भी लोगों को खुश नहीं रख पा रहे और इसी वजह से कई सारी उलझने हैं। लोगों की नाराजगियों की वजह से मतभेद पैदा हो सकता है और शायद इसी वजह से आपके विचार भी बहुत सख्त होते चले जा रहे हैं।
Dhanu Rashifal, 09 December 2022
क्या करें – पैसे के लेनदेन को लेकर मनमुटाव हो सकता है। रिश्तों पर भी इसी वजह से बुरा असर पड़ सकता है इसलिए ऐसी किसी भी स्तिथि से दूर हट जाएँ ताकि मुश्किलों को बुलावा देते चले जाने से आप बचे रहें। अपनी विनम्रता बनाए रखेंगे तो बहुत कुछ वैसे भी संभलता चला जाएगा।
क्या न करें – कामकाज के क्षेत्र में किसी भी तरह का मतभेद न उभरने दें। उसका एक बड़ा कारण यह है की आपके प्रदर्शन में कमी हो सकती है जिसकी वजह से आपके बॉस इत्यादि आपसे खुश नहीं है और इस वजह से मतभेद हो सकता है जिसे समय रहते संभाल लेने की जरूरत है ताकि कोई भी बात बिगड़ती न चली जाए।
काम और कारोबार – काम और कारोबार को इस रूप से देखना होगा जिसमें आपका लाभ बना रहे पर लाभ के साथ साथ अपने मन को बहुत शांत बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी। अगर मन ही बुझा रहेगा तो काम में भी उतना दिल नहीं लग पाएगा और उससे व्यर्थ में आपके दबाव बढ़ते चले जाएंगे।
धन दौलत – पैसे की स्तिथि ठीक है और काम से लाभ बना हुआ है जिसके चलते आपकी आर्थिक स्तिथि मजबूत होती चली जा रही है। अगर बचत के रूप में आपकी समृद्धि बढ़ जाए तो उससे भी फायदा होगा क्योंकि आप कोई अच्छा निवेश कर पाएंगे और उस निवेश के माध्यम से फिर अपनी समृद्धि को बढ़ावा देते चले जाएंगे।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
