राशिफल

27 January 2025 Rashifal In Hindi: आज प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का पावन दिन 5 राशियों के लिए रहेगा अत्यंत शुभ, महादेव की कृपा से बनेंगे सारे काम

27 January 2025 Rashifal In Hindi: आज भगवान शिव का दिन सोमवार है। इसी के साथ प्रदोष व्रत और शिवरात्रि का शुभ संयोग भी बन रहा है। ज्योतिष अनुसार ये पवित्र दिन कुछ राशि के लोगों के लिए बेहद खास साबित होने वाला है। जानने के लिए पढ़ें अपना आज का राशिफल।

Image

27 January 2025 Rashifal In Hindi

27 January 2025 Rashifal In Hindi: आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज भगवान शिव को समर्पित तीन खास व्रत-त्योहार प्रदोष व्रत, सोमवार और मासिक शिवरात्रि एक साथ पड़े हैं। इस वजह से आज कुछ राशियों पर महादेव की विशेष कृपा बरसने वाली है। जिस वजह से इन राशियों के सारे काम आज बनने वाले हैं। लंबे समय से अटके हुए काम भी बड़ी शीघ्रता से पूरे होने लगेंगे। नई नौकरी के ऑफर भी आ सकते हैं। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

आज का राशिफल 27 जनवरी 2025 (Aaj Ka Rashifal 27 January 2025)

मेष- नवम चन्द्रमा व द्वितीय गुरु लाभ दे रहे हैं। आज का दिवस घर -परिवार के लिए मंगलमय है। जॉब व व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। समय सफलता का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका समय बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय ---भगवान विष्णु जी की उपासना करें व सप्त अन्न का दान करें। शुभ रंग --लाल व पीला शुभ अंक --01 व 02

वृष- गुरु इसी राशि में हैं। अष्टम चन्द्रमा जॉब में बड़े लाभ की सम्भावना दे सकते है। ज्यादा भाग दौड़ से बचें। ऑफिस में अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा। आपके उच्चाधिकारी से आपका बड़ा लाभ हो सकता है। धैर्य रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -- शहद से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। तिल व उड़द का दान करें। शुभ रंग --सफेद व नीला शुभ अंक --02 व 09

मिथुन- सप्तम चन्द्रमा बिजनेस के लिए अच्छे हैं। गुरु द्वादश व शनि नवम गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय के लिए संघर्षपूर्ण रहने वाला समय है। जॉब के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। चने की दाल का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व आसमानी। शुभ अंक --02 व 06

कर्क-आज राशि स्वामी चन्द्रमा खष्ठम लाभ देंगे। परिवार सहित धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। दान पुण्य करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय ---शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें। कम्बल का दान करें। शुभ रंग ---पीला व लाल। आज का शुभ अंक --04 व 08

सिंह-सूर्य खष्ठम व चन्द्रमा धनु में है। जॉब में किसी विशेष पोस्ट की प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। करियर में समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र कर लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय ---तिल व गुड़ का दान आज का श्रेष्ठ दान है।पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक--01 व 09

कन्या- अब चन्द्रमा चतुर्थ भाव में है। व्यवसाय में न्यू डील ही आपको सफल करेगी। किसी प्रसिद्ध संत से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स करियर प्रोग्रेस में सफल रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है। आज का उपाय ---भगवान शंकर जी के मंदिर जाएं। पिता का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। मूंग की दाल का दान करें। शुभ रंग --बैगनी व आसमानी।आज का शुभ अंक --05 व 08

तुला-राशि स्वामी व्यवसाय से जुड़े जातकों को लाभान्वित करेंगे। जॉब में प्रोग्रेस बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग नेत्र रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --हरा व सफेद। आज का शुभ अंक ---04 व 06

वृश्चिक- मंगल व चन्द्रमा गोचर के कारण बिजनेस में डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। चन्द्रमा द्वितीय गोचर में है। संतान के करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग --लाल व पीला।आज का शुभ अंक --02 व 09

धनु- वृष के गुरु व चन्द्रमा इसी राशि में है। उच्चाधिकारियों के सहयोग से कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। छात्र करियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है। शुभ रंग --पीला व लाल। आज का शुभ अंक --01 व 09

मकर- चन्द्रमा व्यय भाव में हैं। शनि द्वितीय तथा गुरु सप्तम हैं। बिजनेस में प्रोग्रेस है। ऑफिस में कार्य का वातावरण पहले से बेहतर होगा। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी।वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत डायमंड रिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मूंग व गुड़ का दान सहायक है। शुभ अंक -हरा व आसमानी।आज का शुभ अंक -05 व 07

कुम्भ- एकादश चन्द्रमा व्यवसाय के लिए मंगलमय है। जॉब में नवीन पद या दायित्व प्राप्त कर सकते हैं। ऑफिस में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --शिवलिंग का रूद्राभिषेक करें। शुभ रंग -हरा व नीला। आज का शुभ अंक --01 व 02

मीन- चन्द्रमा कर्म भाव में व गुरु तृतीय गोचर कर रहे हैं। जॉब वर्क को लेकर तनाव रहेगा। फेमिली रिलेशन के प्रति सकारात्मक सोच ही आपको सही दिशा में ले जाएगी।लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। मित्रों का योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय ---कम्बल का दान सहायक है। आज का शुभ अंक --02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article