अध्यात्म

27 January 2025 Panchang: आज प्रदोष काल कब से कब तक रहेगा, यहां जानिए प्रदोष पूजा की सही टाइमिंग

27 January 2025 Panchang: धार्मिक दृष्टि से ये दिन बेहद शुभ है क्योंकि इस दिन प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और सोमवार व्रत का शुभ संयोग बना है। इन तीनों ही पर्व में भगवान शिव की पूजा की जाती है। पंचांग से जानिए पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

27 January 2025 Panchang

27 January 2025 Panchang: पंचांग अनुसार सोमवार में प्रदोष व्रत के साथ ही मासिक शिवरात्रि भी है। ऐसे में इस दिन भगवान शिव की पूजा बेहद फलदायी साबित होने वाली है। जहां प्रदोष व्रत की पूजा के लिए प्रदोष काल समय शुभ माना जाता है तो वहीं शिवरात्रि पूजा के लिए निशिता काल मुहूर्त का खास महत्व होता है। सोमवार को माघ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 8 बजकर 34 मिनट तक रहेगी इसके बाद चतुर्दशी लग जाएगी। चलिए जानते हैं 27 जनवरी का पूरा पंचांग शुभ मुहूर्तों समेत।

प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त 2025 (Pradosh Vrat Puja Muhurat 2025)

27 जनवरी 2025 को प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:24 से रात 08:34 बजे तक रहेगा। प्रदोष व्रत पूजा के लिए प्रदोष काल का ही समय सबसे शुभ माना जाता है।

मासिक शिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2025 (Masik Shivratri Puja Muhurat 2025)

27 जनवरी को मासिक शिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त देर रात 12:27 से 01:18 बजे तक रहेगा। शिवरात्रि पूजा के लिए निशिता काल मुहूर्त सबसे शुभ माना जाता है।

27 जनवरी 2025 पंचांग (27 January 2025 Panchang)

संवत---पिङ्गला

विक्रम संवत 2081

माह-माघ, कृष्ण पक्ष,त्रयोदशी

तिथि- त्रयोदशी

दिवस -सोमवार

सूर्योदय-07:22am

सूर्यास्त-05:31pm

नक्षत्र- मूल

चन्द्र राशि - धनु,स्वामी-गुरु

सूर्य राशि- मकर,स्वामी ग्रह-शनि

करण- तैतिल

योग-व्याघात

27 जनवरी 2025 शुभ मुहूर्त (27 January 2025 Shubh Muhurat)

अभिजीत-12:13 pm से 12:53 pm तक

विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:22pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:23pm

ब्रम्ह मुहूर्त-4:01m से 05:06am तक

अमृत काल-06:05am से 07:44am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41से 12:22तक रात

संध्या पूजन-06:21 pm से 07:06pm तक

दिशा शूल-पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article