27 February 2024 Rashifal, आज का राशिफल: मेष राशि वालों के करियर के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। तो वृषभ राशि वालों को सलाह है कि वे सिर्फ काम पर फोकर करें। साथ ही अपनी वाणी पर संयम बरतें। मिथुन राशि के व्यापारी जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आपका कोई अटका हुआ सरकारी कार्य पूरा हो सकता है। वहीं कर्क राशि वालों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अब जानिए सभी राशियों का आज का राशिफल।
मेष- आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए आज का दिवस सफलताओं का है। छात्र करियर में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे। ज्यादा यात्रा से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए सुधार का समय है।
आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल का दान आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
आज का शुभ अंक --03 व 09
वृष-आज व्यस्तता के बीच में तनाव से बचें। अपने वर्क पर फोकस करें।किसी उच्चाधिकारी से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी।
आज का उपाय --हनुमान जी की पूजा करते रहें। मन्दिर में हनुमान जी के विग्रह की 03 परिक्रमा करें।
शुभ रंग --सफेद व नीला।
शुभ अंक --01 व 02
मिथुन-आज का अवसर बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। कहीं बाहर डिनर पर जाएंगे।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अनार का दान करें।
शुभ रंग --हरा व नीला।
शुभ अंक -04 व 08
कर्क-जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद बहुत सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय --शिव मंदिर जाएं। सप्तअन्न का दान करें।
शुभ रंग --सफेद व पीला।
शुभ अंक -03 व 09
सिंह-आप जॉब में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। वे सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करें व टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखें।
आज का उपाय -- असत्य मत बोलें। सूर्य उपासना करते रहें।
शुभ रंग --नारंगी व पीला।
शुभ अंक --04 व 08
कन्या- आज का दिवस राजनीतिज्ञों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कर्म के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।
आज का उपाय --गणेश जी को मोदक अर्पित करें।अन्न दान करते रहेंगे। जॉब में सफलता के लिए बड़े भाई व पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें।
शुभ रंग --हरा व नीला।
शुभ अंक --05 व 07
तुला- बिजनेस में प्रोग्रेस को लेकर प्रयासरत रहेंगे। न्यू वर्क में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।जो लोग लीवर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक --05 व 08
वृश्चिक- जॉब से मन खुश रहेगा। धार्मिक यात्रा से मन खुशियों से भरा रहेगा। स्टूडेंट्स की अगले स्टडी को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ अंक --05 व 08
धनु-व्यवसाय सम्बन्धी कुछ नवीन कार्यों में संलग्न रहेंगे। जॉब को लेकर मन प्रसन्न रहेगा, वर्क को बेहतर करें। स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में टेंशन का आगमन हो सकता है। मित्रों की सहायता से कई बिगड़े कार्य बनेंगे।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग --नारंगी व लाल।
शुभ अंक --03 व 09
मकर-जॉब में स्थिति अब पहले से बेहतर होगी। करियर में चेंज संभावित है। आप एक सफल व्यक्ति हैं। आध्यात्मिक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। जमीन क्रय करने का विचार आएगा।मन प्रसन्न रहेगा।
आज का उपाय -हनुमान चालीस का 07 पाठ करें। उड़द का दान फलदायी है।
शुभ रंग --नीला व सफेद।
शुभ अंक --04 व 08
कुम्भ-जॉब में अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। छात्र सफल रहेंगे। लंबी धार्मिक यात्रा आरम्भ करने का विचार करेंगे। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गाय माता को पालक व गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग --नीला व सफेद।
शुभ अंक --01 व 03
मीन- जॉब में आपकी पोजिशन अब सही दिशा में पहुंचेगी। बिज़नेस में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय को सही दिशा देंगे जिसमें आपके पिता व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। विवाद के संयोग बन सकते हैं।
आज का उपाय ---बड़े भाई व पिता का चरण स्पर्श करके ही घर के बाहर निकलें। पिता का आशीर्वाद सूर्य व बड़े भाई का मंगल की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं।
आज का शुभ रंग --पीला व सफेद।
शुभ अंक --01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
