राजस्थान

Sri Ganganagar News: पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, जयपुर की कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा

Sri Ganganagar News: राजस्थान के श्रीगंगानगर से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे जयपुर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। जासूस पाकिस्तान को सेना की मूवमेंट की जानकारी भेज रहा था।

Image

श्रीगंगानगर से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

Sri Ganganagar News: पंजाब के एक युवक को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) के लिए जासूसी के आरोप में श्रीगंगानगर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कथित जासूस का नाम प्रकाश सिंह उर्फ बादल है और और राजस्थान पुलिस ने उसे श्रीगंगानगर के गिरफ्तार किया। जासूस को मंगलवार को जयपुर के CJM कोर्ट 1 में पेश किया गया। कोर्ट ने इस कथित जासूस को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

कथित जासूस प्रकाश उर्फ बादल भारतीय सेना की हर मूवमेंट पर नजर रख रहा था। वह पाकिस्तान को यहां से फोटो और वीडियो भेज रहा था। जासूस बादल के पास से कई संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है। तकनीकी जांच में पता चला है कि प्रकाश अपने मोबाइल और एनक्रिप्टेड एप्स के जरिए संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान को भेजता था।

जासूस बादल के फोन से राजस्थान, पंजाब और गुजरात में सेना की मूवमेंट, सैन्य ठिकानों और बॉर्डर क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण कार्यों के वीडियो और फोटोग्राफ मिले हैं। उसने कई फाइलें क्लाउड बैकअप में भी अपलोड की हुई थीं, जिनके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI तक पहुंचने के संकेत मिले हैं।

बताया जा रहा है कि जासूस प्रकाश ऑपरेशन सिंदूर के समय से ही पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में था। वह सोशल मीडिया और खासतौर पर Whatsapp के जरिए पाकिस्तान स्थित अधिकारियों से निर्देश हासिल करता था।

जांच में यह भी सामने आया कि अपने जासूसी नेटवर्क के पकड़े जाने से बचन के लिए वह दूसरों के मोबाइल नंबरों से OTP लेकर फर्जी वॉट्सएप अकाउंट बनाता था। इन अकाउंट्स का इस्तेमाल पाकिस्तान के हैंडलर कर रहे थे और प्रकाश देश की बेहद गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान को देने के बदले मोटी रकम लेता था।

हालांकि, Timesnownavbharat ने जब कथित जासूस प्रकाश से बात की तो आरोपी प्रकाश उर्फ बादल ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया।

Lakhveer Singh Shekhawat
लखवीर सिंह शेखावतauthor

पत्रकारिता में पिछले सात साल से सक्रिय हैं, वर्तमान में Times Now नवभारत में राजस्थान ब्यूरो हेड हैं। इससे पहले, ज़ी मीडिया और न्यूज़18 नेटवर्क के राजस्थान चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया है। उन्होंने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की और राजस्थान यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी में डिग्री हासिल की है। राजस्थान से संबंधित समाचारों और ख़बरों पर विशेष पकड़ रखते हैं। साथ ही देश की प्रमुख राजनीतिक घटनाओं को कवर करने में भी विशेषज्ञता हासिल है।

और पढ़ें
End of Article