राजस्थान

Jaipur News: गंभीर रूप से झुलसे युवक की मौत, पेट्रोल छिड़ककर लगा दी गयी थी आग

गंभीर रूप से झुलसे युवक की जयपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक कैलाश और एक महिला सोनी गुर्जर को कुछ लोगों ने खेत में बांधकर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी थी। आरोपियों की पहचान महिला सोनी के चाचा ससुर और जेठ के रूप में हुई है।

Image

बुरी तरह से झुलसे व्यक्ति की जयपुर के अस्पताल में मौत (AI Image)

जयपुर में गंभीर रूप से झुलसे एक युवक की आज यानी मंगलवार दिसंबर को मौत हो गई। इस युवक और एक महिला को कुछ लोगों ने कथित तौर पर पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दूदू क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक दीपक खंडेलवाल ने बताया कि 25 वर्षीय कैलाश गुर्जर 60 प्रतिशत झुलस गया था। कैलाश गुर्जर की सोमवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि महिला सोनी गुर्जर भी इस घटना में 45 प्रतिशत झुलस गई। उसका एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार 27 नवंबर की देर रात मोखमपुरा के बारोलाव गांव में कुछ लोगों ने युवक व युवती को कथित तौर पर बांधकर कैलाश के खेत में उन्हें आग के हवाले कर दिया था।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान महिला के चाचा ससुर बिरदी चंद और जेठ गणेश गुर्जर के रूप में हुई है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि सोनी खेत में कैलाश से मिलने गई थी, तभी आरोपी मौके पर पहुंचे और दोनों को बांध कर आग लगा दी।

पुलिस ने कहा कि कैलाश शादीशुदा था, जबकि सोनी के पति की मौत हो चुकी है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article