Punjabi Songs: बार्बी मान पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी सिंगर हैं जो ना ही सिर्फ अपनी आवाज से बल्कि अपने डांस और एक्टिंग के बलबूते पर भी लोगों का दिल जीत लेती हैं। 'टी-सीरीज अपना पंजाब' यूट्यूब चैनल पर बार्बी मान का नया पंजाबी रोमांटिक साॅन्ग 'क्यूट जेहा' रिलीज हो गया है। इस गाने को फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, दर्शकों ने कमेंट करके बार्बी मान और दिलप्रीत ढिल्लों को ढेर सारी बधाइयां भी दी हैं। गाने में देखा जा सकता है कि दिलप्रीत ढिल्लों अपने मस्ती-मजाक और काम में हमेशा बिजी रहते हैं लेकिन बार्बी मान के लिए बहुत प्रोटेक्टिव और केयरिंग हैं। दिलप्रीत ढिल्लों का अटेंशन पाने के लिए बार्बी मान नाटक करती हैं कि उनका एक हाथ फैक्चर हो गया है लेकिन जब दिलप्रीत ढिल्लों उन्हें गिफ्ट देते हैं तब इस बात का खुलासा हो जाता है कि बार्बी मान नाटक कर रही थीं। बार्बी मान ने अपने इस गाने में तरह-तरह के ड्रेसेस पहने हैं जिनमें वह काफी सुंदर लग रही हैं और यह कहना तो बनता है कि उनका ड्रेसिंग स्टाइल कमाल का है। आपको बता दें कि इस गाने को कीरत गिल ने लिखा है और शैरी नेक्सस ने म्यूजिक दिया है।
Punjabi Song: बार्बी मान का नया रोमांटिक गाना 'क्यूट जेहा' कर रहा यूट्यूब पर ट्रेंड, देखें वीडियो
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Sep 21, 2020, 02:39 PM IST
