New Punjabi Songs : एकेएम सिंह का नया गाना 'झांझर' हुआ र‍िलीज, देखें आरती शर्मा के हुस्‍न की कैसे की तारीफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2020, 10:52 AM IST

आरती शर्मा का हुस्न और ए के एम सिंह का गाना मचा रहा है यूट्यूब पर धूम। देखें इस नए पंजाबी गाने को।

एकेएम सिंह अपनी आवाज और टैलेंट के बलबूते पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट फेमस सिंगर्स के लिस्ट में अपनी जगह बना रहे हैं। फैंस को उनके गानों का इंतजार हमेशा रहता है। इसीलिए उनका नया गाना 'झांझर' रिलीज होते ही फैंस ने उन्हें ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दीं। एकेएम सिंह और आरती शर्मा की जोड़ी इस गाने में बहुत प्यारी लग रही है। गाने में दोनों की मुलाकात एक दूसरे से टकराने की वजह से होती है जहां आरती को देखते ही एकेएम सिंह उन पर अपना दिल हार बैठते हैं।

गाने में सेटअप और इसमें दिखाएं डांस मूव्स गजब के हैं, जहां डांसर्स को आग के साथ खेलते हुए दिखाया गया है। वहीं आरती शर्मा रंग बिरंगे सूट में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। जिनकी तारीफ एकेएम सिंह गाने में करते हुए नजर आए। इस गाने को‌ गोपी संतनगर ने लिखा है और गुर सिद्धू ने म्यूजिक दिया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!