यह खिलौना नहीं बल्कि दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा है, हाइट एक नॉर्मल कुत्ते से भी छोटी

हाल में ही प्रकृति का एक और करिश्मा देखने को मिला, और यह करिश्मा दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा है। इस छोटे से घोड़े का कद इतना छोटा है कि वह एक नॉर्मल कुत्ते से भी छोटा है। इस घोड़े को देखकर लोग दंग रह जाते हैं। उसे देख ऐसा लगता है जैसे वह कोई असली घोड़ा नहीं, बल्कि एक खिलौना है।

Authored by: पंकज यादवUpdated Nov 26 2025, 18:28 IST
प्रकृति का करिश्माImage Credit : (Instagram/@guinnessworldrecords)01 / 07

प्रकृति का करिश्मा

यह प्रकृति हमें एक से बढ़कर एक चमत्कार दिखाती है। कई बार तो ऐसे चमत्कार भी देखने को मिलते हैं, जिन्हें देख आम आदमी क्या बड़े-बड़े वैज्ञानिकों का भी मुंह खुला का खुला रह जाता है।

दुनिया का सबसे छोटा घोड़ाImage Credit : (Instagram/@guinnessworldrecords)02 / 07

दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा

ऐसा ही प्रकृति का एक चमत्कार हाल में ही देखने को मिला है, जहां एक घोड़ा अपनी कद-काठी को लेकर हैरत का विषय बन गया। जी हां! ये घोड़ा कोई मामूली घोड़ा नहीं बल्कि दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा है। इसे घोड़े का नाम पमुकेल है।

खिलौने की तरह दिखता है यह घोड़ाImage Credit : (Instagram/@guinnessworldrecords)03 / 07

खिलौने की तरह दिखता है यह घोड़ा

खिलौने की तरह दिखने वाले इस घोड़े का कद इतना छोटा है कि एक नॉर्मल कुत्ता भी इससे बड़ा नजर आता है। इस घोड़े का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में घोड़े को दुनिया का सबसे छोटा जीवित घोड़ा का खिताब मिला है।

कितना छोटा है यह घोड़ाImage Credit : (Instagram/@guinnessworldrecords)04 / 07

कितना छोटा है यह घोड़ा

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, इसकी हाइट सिर्फ 52.6 सेमी है, यानी यह करीब 21 इंच का घोड़ा है। पमुकेल नाम का यह घोड़ा जर्मनी में रहता है। पमुकेल की मालकिन का नाम कैरोला वीडमैन है, जिन्होंने पमुकेल को अक्टूबर 2020 में खरीदा था।

पहले इस घोड़े के नाम था यह रिकॉर्डImage Credit : (Instagram/@guinnessworldrecords)05 / 07

पहले इस घोड़े के नाम था यह रिकॉर्ड

इस घोड़े से पहले जो दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा था, उसका नाम बॉम्बेल था, जो पोलैंड का रहने वाला था। बॉम्बेल की हाइट पमुकेल से मात्र 4 सेमी ही ज्यादा थी। बॉम्बेल की हाइट 56.7 सेमी थी।

मालकिन को कैसे मिला यह घोड़ा? Image Credit : (Instagram/@guinnessworldrecords)06 / 07

मालकिन को कैसे मिला यह घोड़ा?

पमुकेल की मालकिन कैरोला को उनकी एक दोस्त ने बताया था कि एक बहुत ही छोटा घोड़ा बिक रहा है। जब कैरोला पमुकेल को खरीदने गईं तो वे उसे देखकर दंग रह गईं। जब उन्होंने पमुकेल को खरीदा था तब वह सिर्फ 5 महीने का था।

उस वक्त 20 किलो से भी कम था वजनImage Credit : (Instagram/@guinnessworldrecords)07 / 07

उस वक्त 20 किलो से भी कम था वजन

उस वक्त पमुकेल की लंबाई सिर्फ 47 सेमी थी और उसका वजन 20 किलो से भी कम था। कैरोला बताती हैं कि, “मैंने पहले कभी इतना छोटा घोड़ा नहीं देखा था।” वे कहती हैं कि पमुकेल को जान-बूझकर इतना छोटा नहीं बनाया गया। वह बस एक प्रकृति का चमत्कार है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!