एक झील के अंदर द्वीप फिर उसके अंदर एक और झील..., धरती की इस अनोखी जगह को देख घूम जाएगा आपका दिमाग

प्रकृति में हर रोज हमें नए-नए अजूबे देखने को मिलते हैं। वैसे अगर देखा जाए तो पूरी प्रकृति ही एक चमत्कार की तरह है। इसी प्राकृतिक चमत्कार से बनी धरती पर एक ऐसी जगह है जिसे देखने के बाद लोगों का दिमाग चक्करघिन्नी हो जाए। जी हां! हम बात कर रहे हैं उस जगह की जहां एक झील के अंदर द्वीप है और उस द्वीप के अंदर भी एक झील है। इस अनोखी जगह के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं, हो सकता है कि आपमें से कुछ लोगों को इस जगह के बारे में पता हो लेकिन अधिकतर लोगों को इस जगह के बारे में नहीं मालूम। तो चलिए आज जानते हैं इस प्राकृतिक चमत्कार से बनी जगह के बारे में।

Authored by: पंकज यादवUpdated Jun 14 2026, 13:43 IST
धरती पर मौजूद सबसे अनोखी जगहों में से एकImage Credit : IStock01 / 07

धरती पर मौजूद सबसे अनोखी जगहों में से एक

अगर आपको लगता है कि आपने धरती पर मौजूद सारे अजूबों को देख लिया है तो सबसे पहले आप इस जगह को देखिए। जिसे देखने के बाद आपकी सोच ना बदल जाए तो कहिएगा। हम बात कर रहे हैं धरती पर मौजूद एक ऐसी जगह की जो देखने में किसी जादू से कम नहीं है।

कहां है यह अनोखी जगह?Image Credit : IStock02 / 07

कहां है यह अनोखी जगह?

धरती पर मौजूद इस जगह का नाम ताल लेक (Taal Lake) है, जो फिलीपींस में मौजूद है। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि यहां एक झील के अंदर एक द्वीप है, और उस द्वीप के अंदर फिर एक झील है और फिर उस झील के बीच में भी एक छोटा सा द्वीप मौजूद है।

प्रकृति का वह चमत्कार जो दिमाग घुमा देImage Credit : IStock03 / 07

प्रकृति का वह चमत्कार जो दिमाग घुमा दे

झील और द्वीपों का बना यह लूप जब आप देखेंगे तो सच में आपका दिमाग घूम जाएगा। सोचिए अभी तो आप इसके बारे में पढ़ और सुन रहे हैं लेकिन जब आप इसे देखेंगे तो आप खुद अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। फिलीपींस के अलावा धरती पर यह अनोखी जगह आपको कहीं और देखने को नहीं मिलेगी।

कैसे बनी यह जगह?Image Credit : IStock04 / 07

कैसे बनी यह जगह?

अब आइए यह जान लेते हैं कि आखिर यह जगह बनी कैसे और इसका भूगोल इस तरह का कैसे हो गया? दरअसल, यह पूरा क्षेत्र ज्वालामुखी गतिविधियों का परिणाम है। यहां स्थित ताल ज्वालामुखी (Taal Volcano) दुनिया के सबसे छोटे और एक्टिव वोलकेनो में से एक है।

ज्वालामुखी के फटने के बाद बनती हैं इस तरह की जगहेंImage Credit : IStock05 / 07

ज्वालामुखी के फटने के बाद बनती हैं इस तरह की जगहें

जब ज्वालामुखी फटता है, तो समय के साथ वहां गड्ढे (crater) बन जाते हैं, जिनमें पानी भर जाता है और बाद में यह एक छोटा सा लेक बन जाता है। बार-बार होने वाली इसी प्रक्रिया की वजह से इस जगह का भूगोल कुछ इस तरह का हो गया, जो इसे धरती पर मौजूद बेहद ही खास जगहों में से एक बनाती है।

क्यों है यह जगह इतनी खास?Image Credit : IStock06 / 07

क्यों है यह जगह इतनी खास?

अगर आपको धरती पर मौजूद कहीं अनोखी भौगोलिक संरचना देखनी है तो आपको इस जगह को जरूर देखना चाहिए। वैसे तो यहां घूमने के लिए हजारों टूरिस्ट पहुंचते हैं। अगर इस जगह को आप ऊपर से देखेंगे तो यह जगह आपको किसी पेंटिंग या 3D ग्राफिक्स की तरह लगेगी।

इस जगह को देख लोग हो जाते हैं कन्फ्यूजImage Credit : IStock07 / 07

इस जगह को देख लोग हो जाते हैं कन्फ्यूज

यहां घूमने जाने वाले लोग अक्सर इस जगह को देख कन्फ्यूज हो जाते हैं। अगर इस जगह को देखें तो आप भी इस सोच में पड़ जाएंगे कि यहां झील में द्वीप है या फिर द्वीप पर झील है। अधिकतर लोग इस जगह की तस्वीरें या वीडियो देख इसे फेक या फिर किसी एनिमेशन का कमाल समझ लेते हैं लेकिन यह कमाल सिर्फ नेचर का है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!