हम जिस जीव की बात करने जा रहे हैं, उसे दुनिया का सबसे बुद्धिमान जीव माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस जीव से ज्यादा दिमाग किसी के पास नहीं है।
हम जिस जीव की बात कर रहे हैं, उसका नाम ऑक्टोपस है। ऑक्टोपस अधिकतर समुद्रों में पाया जाता है। यह अष्टबाहु मोलस्का संघ का समुद्री प्राणी होता है।
आपको बता दें कि मादा ऑक्टोपस बेहद जल्लाद होती है। इसकी करतूतें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। अपने पार्टनर के साथ यह ऐसा बर्ताव करती है, जो बेहद ही हैरान करने वाली है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑक्टोपस अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांस के बाद उसे खा जाती है। एक तरह से आप मादा ऑक्टोपस को जल्लाद गर्लफ्रेंड बुला सकते हैं।
आपको शायद ही पता होगा कि ऑक्टोपस के नौ सिर होते हैं। ऑक्टोपस के केंद्र में एक सिर और प्रत्येक हाथ में एक सिर होता है। ऑक्टोपस के आठ हाथ होते हैं।
ऑक्टोपस के तीन दिल होते हैं, इसके तीनों दिल का अलग-अलग काम होता है। एक दिल पूरे शरीर में खून पंप करता है। दूसरा दिल खून को दोनों गिल्स और सिस्टमिक दिल तक पहुंचाता है।