शिकार नहीं मिला तो सब्जी खाने लगा शेर, मगर चखते ही चीखने लगा जंगल का राजा
जंगल की बात आती है तब शेर का नाम दिमाग में सबसे पहले आता है। शेर जंगल का ऐसा शिकारी है जिससे दूसरे जानवर डरकर रहते हैं। शेर जिस रास्ते से गुजरता है वहां जानवरों के गले सूख जाते हैं। मगर क्या हो जब उसी शेर को शिकार के नाम पर सब्जी खिला दी जाए। यकीन नहीं करेंगे अभी एक ऐसा ही जबरदस्त नजारा वायरल हुआ है।
Authored by: Ikramuddin Updated May 20 2025, 12:13 IST
Image Credit : Twitter01 / 05
जंगल की दुनिया में शेर को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। ये एक ऐसा जानवर है जो अपने दम पर शिकार को दबोचने की हिम्मत रखता है। यही वजह है शेर से दूसरे जानवर डरकर रहते हैं। मगर क्या हो जब जंगल के इसी शिकारी जानवर को सब्जी खाते हुआ देखा जाएगा।
Image Credit : Twitter02 / 05
सुनकर यकीन नहीं होगा मगर अभी एक ऐसा ही जबरदस्त नजारा वायरल हुआ है। इसमें देखेंगे कि शेर शिकार की जगह सब्जी खाने की कोशिश करता हुआ नजर आया है। नजारा किसी चिड़ियाघर का मालूम होता है।
Image Credit : Twitter03 / 05
इसमें देखेंगे भूखा शेर वहां वहां घूम रहा है। तभी उसके करीब खीरा फेंका गया। शेर इसे कोई जीव समझकर खाने की कोशिश करता है। मगर शेर ने जैसे ही खीरा चबाया उसका दिमाग घूम गया।
Image Credit : Twitter04 / 05
उसे इसका स्वाद इतना अजीब लगा कि तुरंत खीरा जमीन पर फेंक दिया। मगर फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता देखकर हंसी छूट जाएगी।
Image Credit : Twitter05 / 05
आखिर में देखेंगे जंगल का राजा मुंह आसमान की तरफ करके ऐसे चीखता है मानो उसके साथ खराब मजाक किया गया हो।