पानी का जहाज, शिप यो बोट को आपने जरूर देखा होगा। कई लोगों ने तो इसे सफर भी किया होगा।
लेकिन, कभी सोचा है पानी का जहाज पानी के अंदर कैसे चलता है, जबकि उसमें पहिये नहीं होते हैं। आप में से ज्यादातर लोग इसके बारे में नहीं जानते होंगे।
पानी जहाज में पहिये नहीं बल्कि प्रोपेलर लगे होते हैं। प्रोपेलर नोदक पंखे नुमा उपकरण होते हैं, जो पानी के जहाज को गति देते हैं।
प्रोपेलर का काम तेजी से घूमकर आगे की हवा या फिर पानी को पीछे की ओर धकेलना होता है। जिससे समुद्री जहाज को गति मिलती है।
आपको बता दें कि प्रोपेलर काफी विशाल और भारी भरकम होते हैं। ये पानी के अंदर हमेशा डूबे रहते हैं। कभी जहाज में प्रोपेलर की संख्या उसके आकार पर निर्भर करती है।