दुनिया के हर एक इंसान के भीतर कोई न कोई प्रतिभा छिपी हुई है। कुछ लोगों की कला सामने आ जाती है और कुछ की प्रतिभा छिपकर ही रह जाती है।
ऐसा ही कुछ मिशेल लोटिटो के साथ भी था, जो मैन एट ऑल के नाम से भी जाने जाते हैं। कहते हैं मिशेल दुनिया के सारे धातुओं का सेवन करता था।
मिशेल लोटिटो असामान्य चीजों को खाने को लेकर लोगों के बीच प्रसिद्ध हुए। 9 साल की उम्र में उन्होंने पहली हार कांच का ग्लास ही खा लिया।
इतना ही कारनामा नहीं मिशेल का, उन्होंने दो साल के भीतर एक पूरा का पूरा हवाई जहाज ही खा लिया था।
मिशेल ने अपनी जिंदगी में 18 साइकिल, एक सेसना विमान, एक कॉफिन और 15 टेलीविजन खाए थे, जो रिकॉर्ड आज तक नहीं टूट सका।