आज तक आपने कई तरह के फलों वाले पेड़ देखे होंगे या उनके बारे में सुना होगा। कुछ तो घरों के आस-पास भी होते हैं, जिनके कोई ना कोई फल जरूर निकलता है।
लेकिन, इस धरती पर एक ऐसा पेड़ भी है, जिसमें एक, दो नहीं बल्कि 8 तरह के फल उगते हैं। सुनकर भले ही आपको यकीन ना हो रहा हो, लेकिन यह सच है।
इस अनोखे पेड़ को लोग फ्रूट सैलेड ट्री के नाम से जानते हैं। इसके अलावा इसे साइट्रस, स्टोन फ्रूट, मल्टी-ऐपल और मल्टी-नाशी ट्री के नाम से भी पहचाना जाता है।
ऑस्ट्रलियाई कपल जेम्स और केरी वेस्ट ने 1990 में फ्रूट सैलेड ट्री का कॉन्सेप्ट पेश किया था। इसमें एक साथ 6 से 8 फल पैदा हो सकते हैं।
इसमें सेब, नींबू, संतरे और केले एकसाथ एक पेड़ पर पैदा किए जा सकते हैं। पहला फ्रूट सैलेड ट्री ऑस्ट्रेलिया में ही तैया किया गया।