इस धरती पर एक से एक खूबसूरत जगहें हैं, जो अपनी खूबसूरती से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। लेकिन आज हमें आपको जिस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। वह ना सिर्फ खूबसूरत है बल्कि यह काफी अनोखा भी है। जी हां, इस जगह को देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पाता है।
हम बात कर रहे हैं चीन में मौजूद झांगये डैनक्सिया लैंडफॉर्म (Zhangye Danxia Landform) नाम के जगह की। जो एक ऐसी जगह है, जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाते। यह जगह चीन समेत पूरी दुनिया के लिए उन अजूबों में से एक है, जिसकी अक्सर चर्चा होती है।
इस जगह पर जो हैरान कर देने वाली चीज है, वह है यहां के पहाड़, जो एक नहीं बल्कि कई रंगों में रंगे हुए नजर आते हैं। असल में यहां के पहाड़ लाल, पीले, नारंगी, हरे और नीले रंगों में दिखाई देते हैं। ऐसा लगता है जैसे किसी कलाकार ने इन विशाल पहाड़ों को अपनी ब्रश से पेंट कर दिया हो इसलिए इसे इंद्रधनुष वाले पहाड़ भी कहते हैं।
बता दें कि ये पहाड़ियां चीन के गांसू प्रांत में स्थित हैं और इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत प्राकृतिक अजूबों में से एक गिना जाता है। यहां हर साल लाखों पर्यटक इन रंग-बिरंगे पहाड़ों को देखने के लिए पहुंचते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इन पहाड़ों के रंग किसी इंसान ने नहीं बनाए हैं।
वैज्ञानिकों की माने तो करोड़ों साल पहले यहां अलग-अलग प्रकार के खनिज और चट्टानें जमा हुई थीं। समय के साथ हवा, बारिश और जियोग्राफिकल चेंज ने इन्हें अलग-अलग लेयर्स में बदल दिया। इन्हीं खनिजों की वजह से पहाड़ों पर लाल, पीले, नारंगी और दूसरे रंग दिखाई देते हैं। जब सूरज की रोशनी इन पर पड़ती है, तो इनका रंग और भी ज्यादा चमकदार नजर आता है।
झांगये डैनक्सिया लैंडफॉर्म (Zhangye Danxia Landform) फोटोग्राफरों और नेचर लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का नजारा सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखाई देता है। सुबह और शाम की सुनहरी रोशनी में ये पहाड़ ऐसे चमकते हैं जैसे इंद्रधनुष जमीन पर उतर आया हो।
चीन के इस अनोखी प्राकृतिक धरोहर को यूनेस्को की सूची में शामिल में भी शामिल किया गया है। जिस वजह से इस पहाड़ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। दुनिया में रंग-बिरंगी चट्टानें कई जगह मिल सकती हैं, लेकिन इतने बड़े क्षेत्र में फैले हुए इंद्रधनुष जैसे रंगों वाले पहाड़ आपको सिर्फ चीन में स्थित इसी जगह पर देखने को मिलेगी।