देश-दुनिया, गांव-शहर और धरती के हर एक कोने-कोने तक को आपस में जोड़ने का सबसे अच्छा साधन है रेलगाड़ी। जो रेलवे ट्रैक पर चलती है। जगह-जगह रेलवे स्टेशनों पर रूकने के बाद ही यह आगे बढ़ती है।
आपने भी अब तक ट्रेन से कई बार सफर किया होगा। इस दौरान आपने अलग-अलग रेलवे स्टेशनों को देखा और जाना होगा। आमतौर पर रेलवे स्टेशनों के नाम किसी जगह या फिर किसी व्यक्ति विशेष के नाम पर रखा जाता है। जिसे हम आसानी से पढ़ लेते हैं।
ये नाम मुश्किल से कम से कम 2-4 या फिर ज्यादा से ज्यादा 15-20 अक्षर के होते हैं। जो पढ़ते बन जाता है। मगर आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे रेलवे स्टेशन का नाम बताएंगे। जिसका नाम आपसे पढ़ते नहीं बनेगा।
बता दें कि ऐसा इसलिए क्योंकि इस रेलवे स्टेशन का नाम कुल 58 अक्षरों का है। इसी वजह से इसे दुनिया का सबसे लंबे नाम वाला रेलवे स्टेशन माना जाता है। दावा है कि कोई भी इस रेलवे स्टेशन का नाम एक सांस में नहीं पढ़ सकता, टुकड़ों में भी इसका नाम पढ़ना काफी मुश्किल है।
चलिए आज हम आपको दुनिया के सबसे लंबे नाम वाले इस रेलवे स्टेशन का नाम बता देते हैं। दरअसल इस रेलवे स्टेशन का नाम Llanfairpwllgwyngyllgogerychwyrndrobwllllantysiliogogogoch है।
क्यों इस रेलवे स्टेशन का नाम देखकर झटका लगा न? यकीनन इस नाम को आप एक साथ एक सांस में नहीं पढ़ पाएंगे। बताते चलें कि इस रेलवे स्टेशन के इतने लंबे नाम को जल्दी कोई पढ़ नहीं पाता इसिलिए इसके नाम का शॉर्ट फॉर्म निकाला गया है।
जहां इस रेलवे स्टेशन के नाम को लोग शॉर्ट में लैनफेयरप्व्ल या लैनफेयर पीजी (Llanfairpwll or Llanfair PG) कहते हैं। इस नाम को लोगों ने अपनी सुविधा के लिए बनाया है। ताकि वे इस रेलवे स्टेशन के नाम को आसानी से पुकार सकें।
दुनिया के सबसे लंबे नाम वाला यह रेलवे स्टेशन यूनाइटेड किंगडम के वेल्स में स्थित है। ये तो रहा दुनिया का सबसे लंबे नाम वाला रेलवे स्टेशन लेकिन भारत में भी एक रेलवे स्टेशन है, जिसके नाम में 57 अक्षर है और इसे दुनिया का दूसरा सबसे लंबे नाम वाला रेलवे स्टेशन माना जाता है। भारत में सबसे लंबे नाम वाले रेलवे स्टेशन का नाम 'पुरट्चि तलैवर डॉ. एम.जी. रामचंद्रन सेंट्रल' (चेन्नई सेंट्रल) है।