क्या आपके दिमाग में कभी यह सवाल आया है कि क्या सच में नागिन अपने नाग की मौत का बदला लेने आती है। आज हम आपके दिमाग में उपजे इस सवाले के सारे जवाब देंगे। इसके साथ ही यह भी बताएंगे कि क्या सच में मरते समय नाग की आंखों में मारने वाली की तस्वीर छप जाती है।
दरअसल, ऐसी धारणा लोगों के दिमाग में फिल्मों से ही बनी हैं। स्नेक एक्सपर्ट बताते हैं कि ऐसे किस्से निराधार हैं और इसमें किसी भी प्रकार की कोई सच्चाई नहीं है।
एक्सपर्ट का कहना है कि सांपों की याददाश्त बेहद कमजोर होती है। सांपों की कई प्रजातियां तो ऐसी हैं, जिनकी कोई याददाश्त ही नहीं होती है। ऐसे में कोई नागिन कैसे किसी मारने वाले का चेहरा याद कर सकती है।
इसके साथ ही मरने वाले नाग की आंख में फोटो खिंचने की बात भी पूरी तरह निराधार है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सांपों के देखने की क्षमता भी बेहद कमजोर होती है।
हालांकि, स्नेक एक्सपर्ट यह जरूर बताते हैं कि सांपों के सूंघने की शक्ति बेहद तेज होती है। जिस डंडे से सांप मारा जाय अगर वह घर में रखा जाता है तो कुछ चांस है कि सांप घर में आ सकता है, लेकिन इसकी संभावना बहुत ही कम है।