इन दिनों इंटरनेट पर एक लड़की धूम मचा रही है। यह एक पराठा बेचने वाली लड़की है। यह लड़की न सिर्फ अपने अनोखे अंदाज में पराठा बेचकर यूजर्स के दिलो में छाई है, बल्कि अपनी खूबसूरती से यूजर्स का मन मोह रही है।
सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह लड़की रोड के किनारे ठेला लगाकर पराठा बेचती नजर आ रही है।
रोड साइड पराठा बेचने वाली यह लड़की इतनी ज्यादा खूबसूरत है, जिसे देखकर हिरोइनें भी जलभुन उठें। न सिर्फ यह लड़की खूबसूरत है, बल्कि अपनी स्टाइलिश अदाओं से यूजर्स का मन मोह रही है।
इंटरनेट पर अपनी खूबसूरती से आग लगाने वाली यह लड़की थाईलैंड की है। इस लड़की का नाम पूई है, जो अपनी बहन के साथ थाईलैंड में ठेले पर पराठे बेचती दिखती है।
यह लड़की न सिर्फ अपनी खूबसूरती से बल्कि अपनी स्माइल से भी कस्टमर के दिलों पर राज करती है। लड़की अपने हाथों से पराठे बनाकर कस्टमर्स को बड़े प्यार से परोसती है।