नवापुर स्टेशन महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के नवापुर शहर में स्थित है, लेकिन इसकी सीमा गुजरात के तापी जिले से मिलती है। स्टेशन का कोड NWU है और यह वेस्टर्न रेलवे जोन के अंतर्गत आता है।
यह मुंबई-दिल्ली मुख्य रेल लाइन पर मौजूद है, इसलिए यहां से कई बड़ी ट्रेनें गुजरती हैं। इस स्टेशन का प्लेटफॉर्म लगभग 800 मीटर लंबा है। इसमें से करीब 500 मीटर हिस्सा गुजरात में आता है और लगभग 300 मीटर महाराष्ट्र में।
प्लेटफॉर्म पर एक खास पीली या सफेद लाइन खींची गई है, जो दोनों राज्यों की सीमा दिखाती है। लोग मजे के लिए उस लाइन को पार करते हैं और कहते हैं कि वे बिना टिकट राज्य बदल आए।
यहां की सबसे खास चीज एक लकड़ी की बेंच है, जो दोनों राज्यों के बीच रखी गई है। इस बेंच पर बैठकर आप एक पैर गुजरात में और दूसरा पैर महाराष्ट्र में रख सकते हैं। बेंच के एक तरफ “Gujarat” और दूसरी तरफ “Maharashtra” लिखा होता है।
यही वजह है कि यहां लोग फोटो खिंचवाने जरूर आते हैं और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। स्टेशन की बनावट भी दिलचस्प है। स्टेशन मास्टर का ऑफिस महाराष्ट्र में है, जबकि वेटिंग रूम गुजरात में पड़ता है।
इसके बाद यह जगह और ज्यादा फेमस हो गई। नवापुर रेलवे स्टेशन सिर्फ यात्रा की जगह नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि भारत की विविधता कितनी खास है। यहां लोग घूमने के साथ-साथ एक ही कदम में दो राज्यों का अनुभव कर लेते हैं।
दोनों राज्यों के कानून अलग-अलग होते हैं, जैसे गुजरात में शराब पर सख्त रोक है, जबकि महाराष्ट्र में नियम अलग हैं। इसलिए स्टेशन को संभालना भी अधिकारियों के लिए थोड़ा चुनौती भरा होता है। साल 2018 में पूर्व रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस स्टेशन की फोटो ट्वीट की थी और लिखा था कि यह स्टेशन दो राज्यों में बंटा हुआ है लेकिन रेलवे से जुड़ा हुआ है।