​दुनिया की 5 रहस्यमयी जगहें, जहां पर्यटकों के जाने पर है रोक, वजह सुन चौंक जाएंगे

Ajab Gajab: दुनिया में कई तर‍ह की अनोखी जगहें हैं, जिन्‍हें लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं। क्‍या आपको मालूम है दुनिया में 5 ऐसी जगहें भी हैं जहां पर्यटकों के जाने पर रोक लगी है, अगर अपको नहीं पता है तो आज हम आपको बता देते हैं:

Authored by: शाश्वत गुप्ताUpdated Jul 4 2024, 12:51 IST
ब्राजील का नाग आइलैंडImage Credit : Istock01 / 05

ब्राजील का नाग आइलैंड

ब्राजील में स्थित नाग आइलैंड के काफी रहस्यमयी होने का दावा किया जाता है। इस जगह सांपों की कुल 4 हजार प्रजातियां हैं, जिनमें से कुछ बेहद खतरनाक हैं। कहा जाता है कि, इस आइलैंड पर जाने वाला कभी जिंदा वापस नहीं आता है। सुरक्षा कारणों की वजह से ब्राजील सरकार ने यहां पर्यटकों के जाने पर रोक लगाया हुआ है।

​भारत का नॉर्थ सेंटीनल द्वीप​Image Credit : Istock02 / 05

​भारत का नॉर्थ सेंटीनल द्वीप​

भारत के अंडमान में स्थित नॉर्थ सेंटीनल द्वीप बाहरी लोगों के लिए बैन है। बाहरी दुनिया से अंजान और 60 हजार साल पुराने इंसानी कबीले के लोग होने के कारण वे पर्यटकों पर हमला कर उनको मार भी डालते हैं। इसलिए नॉर्थ सेंटीनल द्वीप पर किसी भी बाहरी शख्स के आने पर प्रतिबंध है।

​ऑस्ट्रेलिया का हर्ड द्वीप​Image Credit : Istock03 / 05

​ऑस्ट्रेलिया का हर्ड द्वीप​

ऑस्ट्रेलिया में दक्षिणी ध्रुव के पास स्थित ये एक ज्वालामुखीय द्वीप है। सुरक्षा और प्राकृतिक संरक्षण की वजह से 370 वर्ग किलोमीटर में फैले इस द्वीप पर पर्यटकों के जाने पर रोक लगाया है।

​चीन में राजा किन शी हुआन का मकबरा​Image Credit : Istock04 / 05

​चीन में राजा किन शी हुआन का मकबरा​

चीनी सम्राट किन शी हुआन का मकबरा अब भी एक रहस्य बना है। 210 ईसा पूर्व में चीनी सम्राट किन शी हुआन की हत्या की गई थी। मकबरे के बाहर कई तरह के ट्रैप लगे हैं, करीब 2000 साल से यह जगह संरक्षित है। चीन की सरकार ने यहां रिसर्च पर भी रोक लगा रखी है।

​भारत का बैरन द्वीप​Image Credit : Istock05 / 05

​भारत का बैरन द्वीप​

ज्वालामुखी पर स्थित बैरन द्वीप को पर्यटक दूर से ही देख सकते हैं, क्योंकि यहां पर पर्यटकों के जाने पर रोक है। इसानों के नहीं जाने की वजह से ही इसको बैरन द्वीप कहा जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!