क्या है e-Passport, कैसे करें अप्लाई, जानें पूरा प्रोसेस

देश से बाहर कहीं भी यात्रा करने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज पासपोर्ट होता है। अगर आप पढ़ाई, नौकरी या घूमने के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, तो पासपोर्ट आपके लिए सबसे पहला और महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। पासपोर्ट बनवाने के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करना अनिवार्य होता है। आज के डिजिटल युग में भारत का पासपोर्ट भी आधुनिक तकनीक से लैस हो रहा है। इसी कड़ी में सरकार ने पूरे देश में पासपोर्ट सेवा 2.0 शुरू कर दी है, जिससे हर किसी को ई-पासपोर्ट (e-Passport) की सुविधा मिल सके।

Authored by: रामानुज सिंहUpdated Jul 1 2025, 14:06 IST
​पासपोर्ट विदेश यात्रा का सबसे अहम दस्तावेज​Image Credit : Istock01 / 07

​पासपोर्ट विदेश यात्रा का सबसे अहम दस्तावेज​

देश से बाहर पढ़ाई, नौकरी या घूमने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज पासपोर्ट होता है। भारत सरकार ने पासपोर्ट सेवा को डिजिटल और मॉडर्न बनाने के लिए पूरे देश में Passport Seva 2.0 लागू किया है, जिससे अब e-passport की सुविधा उपलब्ध हो रही है।

​e-Passport क्या है?​Image Credit : Istock02 / 07

​e-Passport क्या है?​

e-passport एक इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट है, जिसमें कवर पर लगी चिप में पासपोर्ट धारक का बायोमेट्रिक डेटा, नाम, जन्मतिथि, पासपोर्ट नंबर, फोटोग्राफ और फिंगरप्रिंट जैसी सभी जानकारी सुरक्षित रहती है। इससे विदेश यात्रा और भी आसान और सुरक्षित बन जाएगी।

​e-Passport के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?​Image Credit : Istock03 / 07

​e-Passport के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?​

सबसे पहले पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। रजिस्टर करें या लॉगिन करके अपना अकाउंट बनाएं।

​आवेदन फॉर्म भरें, अपॉइंटमेंट लें​Image Credit : Istock04 / 07

​आवेदन फॉर्म भरें, अपॉइंटमेंट लें​

नए पासपोर्ट के लिए आवेदन फॉर्म भरें या पासपोर्ट रिइशू का विकल्प चुनें। पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए अपनी सुविधा अनुसार तारीख और समय चुनकर अपॉइंटमेंट लें।

​ऑनलाइन भुगतान करें​Image Credit : Istock05 / 07

​ऑनलाइन भुगतान करें​

आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें। तय तारीख पर जाकर बायोमेट्रिक डाटा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराएं।

​जरूरी दस्तावेज​Image Credit : Istock06 / 07

​जरूरी दस्तावेज​

एड्रेस प्रूफ के लिए आधार कार्ड, बिजली का बिल, बैंक पासबुक आदि। जन्मतिथि प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, हाईस्कूल मार्कशीट आदि। पहचान पत्र के तौर पर वैध ID देना होगा।

​रिन्यू के लिए पुराना पासपोर्ट जरूरी​Image Credit : Istock07 / 07

​रिन्यू के लिए पुराना पासपोर्ट जरूरी​

अगर पासपोर्ट रिन्यू करवाना है तो पुराना पासपोर्ट साथ लेकर जाना होगा। सभी दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी के साथ उनकी फोटोकॉपी भी जरूर साथ रखें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!