UPI Safety Tips: एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ये हैं बचने के 7 आसान तरीके

भारत में UPI ने भुगतान के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। छोटी दुकानों से लेकर बड़े कारोबार तक, हर जगह लोग मोबाइल से भुगतान कर रहे है, हालांकि डिजिटल लेनदेन की बढ़ती लोकप्रियता के साथ साइबर ठगी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी नई-नई तरकीबों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं और कई बार एक छोटी सी गलती बैंक अकाउंट खाली कर सकती है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Jun 14 2026, 15:48 IST
आज लगभग हर व्यक्ति UPI से भुगतान करता है, लेकिन एक छोटी सी गलती आपकी मेहनत की कमाई को खतरे में डाल सकती है। जानिए ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के 7 आसान और जरूरी तरीके, जिन्हें हर UPI यूजर को जानना चाहिए।01 / 09

आज लगभग हर व्यक्ति UPI से भुगतान करता है, लेकिन एक छोटी सी गलती आपकी मेहनत की कमाई को खतरे में डाल सकती है। जानिए ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के 7 आसान और जरूरी तरीके, जिन्हें हर UPI यूजर को जानना चाहिए।

1. UPI PIN शेयरन करेंImage Credit : Canva02 / 09

1. UPI PIN शेयरन करें

बैंक या भुगतान ऐप कभी भी फोन कॉल या मैसेज के जरिए आपका UPI PIN नहीं मांगते। कोई भी व्यक्ति PIN मांगता है तो उसे तुरंत नजरअंदाज करें।

2. पैसे पाने के लिए PIN ना डालेंImage Credit : Canva03 / 09

2. पैसे पाने के लिए PIN ना डालें

अक्सर ठग लोगों को यह कहकर भ्रमित करते हैं कि पैसे प्राप्त करने के लिए PIN डालना होगा। याद रखें, PIN केवल पैसे भेजने के लिए इस्तेमाल होता है।

3. अनजान QR कोड स्कैन करने से बचेंImage Credit : Canva04 / 09

3. अनजान QR कोड स्कैन करने से बचें

किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए QR कोड को स्कैन करने से पहले उसकी जांच जरूर करें। कई बार फर्जी QR कोड के जरिए ठगी की जाती है।

4. स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड न करेंImage Credit : Canva05 / 09

4. स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड न करें

ठग ग्राहक कस्टमर या बैंक या सरकारी अधिककारी बनकर AnyDesk या अन्य स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड कराने की कोशिश करते हैं। ऐसा करने से आपके फोन की जानकारी उनके पास पहुंच सकती है।

5. फर्जी लिंक पर क्लिक न करेंImage Credit : Canva06 / 09

5. फर्जी लिंक पर क्लिक न करें

SMS, WhatsApp या ईमेल पर आए संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। ये लिंक आपको नकली वेबसाइट पर ले जाकर आपकी जानकारी चुरा सकते हैं।

6. लेनदेन अलर्ट हमेशा चालू रखेंImage Credit : Canva07 / 09

6. लेनदेन अलर्ट हमेशा चालू रखें

बैंक खाते से जुड़े SMS और ऐप नोटिफिकेशन चालू रखें ताकि किसी भी संदिग्ध ट्रांजैक्शन की जानकारी तुरंत मिल सके।

7. समय-समय पर पासवर्ड बदलेंImage Credit : Canva08 / 09

7. समय-समय पर पासवर्ड बदलें

UPI ऐप और बैंकिंग ऐप के पासवर्ड नियमित रूप से अपडेट करते रहें। इससे अकाउंट की सुरक्षा मजबूत होती है।

फ्रॉड हो जाए तो क्या करें?Image Credit : Canva09 / 09

फ्रॉड हो जाए तो क्या करें?

यदि आपके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हो जाती है तो तुरंत बैंक को सूचित करें और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर कार्रवाई करने से नुकसान कम किया जा सकता है। थोड़ी सावधानी और जागरूकता ही ऑनलाइन ठगी से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!