​PM Kisan Yojana: 2 अगस्त को आने वाली किस्त पर संकट! ये जरूरी काम नहीं किया तो अटक जाएंगे 2000 रुपये

PM Kisan Yojana 20th kist date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत देशभर के करीब 9.7 करोड़ किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार की तरफ से अगली यानी 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस दिन किसानों के खातों में ₹2,000 की राशि ट्रांसफर करेंगे। हालांकि सरकार ने यह भी साफ किया है कि केवल उन्हीं किसानों को किस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी KYC (ई-केवाईसी) पूरी कर ली है।

Authored by: Vishal MathelUpdated Aug 2 2025, 08:44 IST
KYC (ई-केवाईसी) है जरूरी Image Credit : Istock01 / 08

KYC (ई-केवाईसी) है जरूरी

​यह किस्त केवल उन्हीं किसानों को किस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी KYC (ई-केवाईसी) पूरी कर ली है। अगर किसी किसान की KYC अभी तक पेंडिंग है या अधूरी है, तो उसके खाते में किस्त नहीं आएगी। सरकार की ओर से पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है कि बिना ई-केवाईसी के योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। (फोटो सोर्स-istock)​

कैसे कर सकते हैं KYC, जानें पूरा तरीका​Image Credit : Istock02 / 08

कैसे कर सकते हैं KYC, जानें पूरा तरीका​

​अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त चाहते हैं, तो ई-केवाईसी कराना बेहद जरूरी है। ऑनलाइन KYC करने के लिए सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर “Farmers Corner” सेक्शन दिखाई देगा, जिसमें “e-KYC” का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा। (फोटो सोर्स-istock)​

आगे क्या करना होगा ?​Image Credit : Istock03 / 08

आगे क्या करना होगा ?​

​आधार नंबर डालने के बाद Search पर क्लिक करें। इसके बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। उस OTP को वेबसाइट पर दर्ज करें और Submit करें। यदि आपका OTP सही है, तो आपकी KYC सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी और स्क्रीन पर “e-KYC completed successfully” का मैसेज दिखाई देगा। (फोटो सोर्स-istock)​

CSC सेंटर या जन सेवा केंद्र​Image Credit : Istock04 / 08

CSC सेंटर या जन सेवा केंद्र​

​अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है या OTP प्राप्त नहीं हो रहा है, तो आप ऑनलाइन KYC नहीं कर पाएंगे। ऐसी स्थिति में आपको नजदीकी CSC सेंटर या जन सेवा केंद्र जाना होगा, जहां आप बायोमेट्रिक केवाईसी करवा सकते हैं। इसके लिए आपको केवल आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। (फोटो सोर्स-istock)​

किसानों को मिलेगी ₹20,500 करोड़ की राशि​Image Credit : Istock05 / 08

किसानों को मिलेगी ₹20,500 करोड़ की राशि​

​सरकार इस बार करीब ₹20,500 करोड़ की राशि किसानों को वितरित करेगी। योजना में लाभ पाने वाले हर एक किसान के अकाउंट में 2000-2000 रुपये आएंगे। लेकिन PM-KISAN योजना का लाभ तभी मिलेगा जब सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड होंगे। (फोटो सोर्स-istock)​

कब आएगी अगली किस्त?​Image Credit : Istock06 / 08

कब आएगी अगली किस्त?​

​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 20,500 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 20वीं किस्त दो अगस्त को जारी करेंगे। इससे देशभर के 9.7 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे। इस दिन 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की पीएम किसान राशि सीधे अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। (फोटो सोर्स-istock)​

9.7 करोड़ किसानों को मिलेंगे 2000 रुपये​Image Credit : Istock07 / 08

9.7 करोड़ किसानों को मिलेंगे 2000 रुपये​

​कृषि मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "पीएम-किसान की अगली किस्त दो अगस्त को जारी की जाएगी। 20वीं किस्त में 9.7 करोड़ किसानों को करीब 20,500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया जाएगा।’’ सरकार की प्रमुख प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना 2019 में पेश की गई थी। अबतक इस कार्यक्रम के तहत 19 किस्तों के माध्यम से 3.69 लाख करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में डाले जा चुके हैं। (फोटो सोर्स-istock)​

अगली किस्त से पहले करें सुधार, नहीं तो छूट सकता है लाभ08 / 08

अगली किस्त से पहले करें सुधार, नहीं तो छूट सकता है लाभ

​यदि आपने अब तक ऊपर बताए गए तीन कारणों की जांच नहीं की है, तो अगली किस्त आने से पहले यह सुधार बेहद जरूरी है। सरकार की तरफ से कोई नई किस्त भेजने से पहले सभी जानकारियों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है, ताकि केवल योग्य किसानों को ही लाभ मिले। (फोटो-istock)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!