देश के करोड़ों किसान PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि जून के अंत तक किस्त आ जाएगी, लेकिन जुलाई भी बीतने को है और अब तक किसी के अकाउंट में पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में किसानों के मन में लगातार सवाल उठ रहे हैं कि इस बार देरी क्यों हो रही है। (फोटो सोर्स-istock)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम मोदी 2 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान एक भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसमें राज्य को ₹1000 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी मंच से पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का ऐलान भी किया जा सकता है। (फोटो सोर्स-istock)
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 19 किस्तों में किसानों के खाते में हर बार 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। यह योजना किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है, जो तीन किस्तों में दी जाती है। 20वीं किस्त का पैसा अब तक अटका हुआ है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ रही है। (फोटो सोर्स-istock)
कई किसान यह जानना चाहते हैं कि आखिर इस बार पैसा किसे मिलेगा? तो स्पष्ट कर दें कि PM Kisan Yojana की अगली किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने ई-केवाईसी (e-KYC) और भू-सत्यापन (land verification) पूरा कर लिया है। जिन किसानों ने ये प्रक्रियाएं पूरी नहीं की हैं, उनके पैसे रोके जा सकते हैं। (फोटो सोर्स-istock)
भले ही मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 2 अगस्त को पीएम मोदी किस्त जारी करेंगे, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में जब तक आधिकारिक सूचना नहीं आ जाती, तब तक कुछ भी निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता। (फोटो सोर्स-istock)
अगर आप भी PM Kisan Yojana के लाभार्थी हैं और किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी ई-केवाईसी पूरी हो, भूमि से जुड़ी जानकारियां अपडेट हों, और बैंक खाते की स्थिति सक्रिय हो। ये सभी बातें अगली किस्त प्राप्त करने के लिए जरूरी हैं। (फोटो सोर्स-istock)
प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। इस मौके पर वह उत्तर प्रदेश को बड़ी योजनाओं की सौगात देंगे और किसान वर्ग के लिए कोई खास घोषणा भी कर सकते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि PM Kisan 20th Installment Date का ऐलान इसी दिन हो सकता है। (फोटो सोर्स-istock)
कृषि मंत्रालय ने हाल ही में PM Kisan Samman Nidhi योजना के आधिकारिक X अकाउंट पर किसानों को आगाह किया है। इसमें कहा गया है कि किसान फर्जी लिंक, कॉल और मैसेज से बचें। पीएम किसान योजना से जुड़ी जानकारी केवल pmkisan.gov.in और @pmkisanofficial हैंडल से ही लें। (फोटो सोर्स-istock)
कृषि मंत्रालय ने अपने अलर्ट में लिखा, प्रिय किसान भाइयों और बहनों, PM किसान योजना के नाम पर सोशल मीडिया पर कई झूठी सूचनाएं और फर्जी संदेश फैलाए जा रहे हैं। आपकी मेहनत की कमाई और हक को सुरक्षित रखें। सिर्फ PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट (www.pmkisan.gov.in) पर ही भरोसा करें। अपडेट और घोषणाएं केवल आधिकारिक सोशल मीडिया पेज @pmkisanofficial से ही प्राप्त करें। अनजान लिंक, कॉल और मैसेज से सावधान रहें। (फोटो सोर्स-X/pmkisanofficial) (फोटो सोर्स-istock)