अगर आपने ई-केवाईसी (eKYC) नहीं करवाई है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसे ऑनलाइन या CSC सेंटर पर जाकर पूरा किया जा सकता है। pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर और OTP के जरिए ई-केवाईसी पूरी की जा सकती है।
कई बार लाभार्थियों की सूची में नाम गायब हो जाता है। इसे PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बेनिफिशरी लिस्ट में चेक किया जा सकता है। राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनकर गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें और अपना नाम देखें।
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें: PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। 'Beneficiary List' ऑप्शन पर क्लिक करें। राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें। 'Get Report' पर क्लिक करें। अपनी जानकारी से नाम चेक करें और देखें कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं। अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है, तो आपकी किस्त नहीं आएगी। ऐसे में आपको अपनी जानकारी अपडेट करनी होगी ताकि अगली किस्त समय पर मिले।
अगर बैंक अकाउंट की डिटेल्स गलत हैं, तो पैसा ट्रांसफर नहीं होगा। आधार लिंक, IFSC कोड और खाता नंबर सही होना चाहिए। किसी भी गड़बड़ी को ग्राम पंचायत या CSC सेंटर पर जाकर ठीक करवाएं। अब सिर्फ PM Kisan में रजिस्ट्रेशन काफी नहीं है। Farmer Registry भी कराना अनिवार्य है। इसे राज्य के किसान पोर्टल या CSC सेंटर पर जाकर पूरा किया जा सकता है।
पिछली 19वीं किस्त फरवरी 2025 में आई थी। हर 4 महीने में एक नई किस्त आती है। इस हिसाब से 20वीं किस्त जून 2025 के तीसरे या चौथे हफ्ते में आने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह किस्त कल यानी 20 जून को जारी हो सकती है।