इन्हें लेकर भारत सरकार ने एक बार फिर नागरिकों को फर्जी पासपोर्ट वेबसाइटों से सावधान रहने को कहा है। इन नकली साइट्स के जरिए लोगों से निजी जानकारी ली जा रही है, जिसका इस्तेमाल बाद में स्पैम, फ्रॉड और हैकिंग जैसी गतिविधियों में किया जा सकता है। सरकार ने ऐसी कुल छह वेबसाइटों को चिन्हित किया है, जो खुद को पासपोर्ट सेवा से जुड़ा बताकर लोगों को गुमराह कर रही हैं।
सरकार ने साफ किया है कि पासपोर्ट से जुड़ा हर काम सिर्फ और सिर्फ www.passportindia.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ही किया जाता है। पासपोर्ट आवेदन, अपॉइंटमेंट, स्टेटस चेक और अन्य सभी सेवाएं इसी आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा किसी भी दूसरी वेबसाइट पर भरोसा करना जोखिम भरा हो सकता है/Credit: Canva)
यह वेबसाइट देखने में असली पासपोर्ट साइट जैसी लगती है, लेकिन वास्तव में यह फर्जी है। इस पर दी गई किसी भी तरह की निजी जानकारी की जिम्मेदारी यूज़र की खुद की होगी। फिलहाल यह डोमेन सस्पेंड किया जा चुका है, फिर भी सतर्क रहना जरूरी है।
यह वेबसाइट भी पूरी तरह फर्जी है। यह पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन से लेकर वोटर कार्ड बनाने तक का दावा करती है, जबकि इसका सरकार से कोई लेना-देना नहीं है।
इस वेबसाइट को भी स्कैम के मकसद से तैयार किया गया है। इसमें “Apply for Passport” और “Passport Application Form” जैसे विकल्प दिए गए हैं, ताकि लोग भ्रमित होकर अपनी जानकारी साझा कर दें।
पासपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस वेबसाइट को लेकर भी चेतावनी जारी की है। अगर आपने कभी इस साइट को खोला है, तो आगे से इससे दूरी बनाए रखना बेहतर है।
passport-seva.in नाम की कोई भी सरकारी वेबसाइट मौजूद नहीं है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह साइट फर्जी है और इससे किसी भी तरह का काम न किया जाए।
इस वेबसाइट के नाम और .org डोमेन की वजह से लोग इसे भरोसेमंद समझ लेते हैं, लेकिन यह भी एक फर्जी साइट है। यहां किसी भी प्रकार की निजी जानकारी अपलोड करना खतरे से खाली नहीं है।
Hacker Typer Prank Website