EPFO News: अब UPI से निकलेगा PF का पैसा, लेकिन एक बार में इतना ही मिलेगा

PF Withdrawal From UPI Limit: अप्रैल महीने से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने हाल ही में करोड़ों लोगों को राहत देते हुए कहा है कि अप्रैल 2026 से यूपीआई से पीएफ का पैसा निकाला जा सकेगा। इसके अलावा पेंशनधराकों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) जमा कराने के लिए न तो बैंक जाना होगा और न ही EPFO कार्यालय। EPFO ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) के साथ मिलकर एक मुफ्त डोरस्टेप सेवा शुरू की है, जिसमें पोस्टमैन खुद पेंशनर्स के घर पहुंचकर यह प्रक्रिया पूरी करेंगे। यहां एक बड़ा सवाल सामने आ रहा है कि अप्रैल से पीएफ का पैसा यूपीआई से निकालने की सुविधा तो मिल रही है लेकिन एक बार में कितने पैसे निकलेंगे। आइए जानते हैं...

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Jan 19 2026, 08:50 IST
8 करोड़ लोगों को फायदाImage Credit : IStock01 / 08

8 करोड़ लोगों को फायदा

अब EPFO से जुड़े करीब 8 करोड़ से ज्यादा सदस्य UPI के जरिए अपना PF निकाल सकेंगे। यह सुविधा BHIM ऐप के जरिए मिलेगी, जिससे पैसा सीधे UPI से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।

बैलेंस की पूरी जानकारी ऐप पर मिलेगीImage Credit : IStock02 / 08

बैलेंस की पूरी जानकारी ऐप पर मिलेगी

नई व्यवस्था में EPFO सदस्य BHIM ऐप पर अपना कुल PF बैलेंस देख सकेंगे। इसमें यह भी साफ दिखेगा कि कितना पैसा निकासी के लिए पात्र है और कितना न्यूनतम 25% बैलेंस के तौर पर खाते में रखना जरूरी है।

25,000 रुपये तक की हो सकती है शुरुआती निकासी सीमाImage Credit : IStock03 / 08

25,000 रुपये तक की हो सकती है शुरुआती निकासी सीमा

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआत में UPI के जरिए प्रति ट्रांजैक्शन निकासी की सीमा 25,000 रुपये रखी जा सकती है। इसका मकसद तुरंत होने वाली निकासी के गलत इस्तेमाल को रोकना है। UPI से जुड़े सभी मौजूदा नियम इस सुविधा पर भी लागू रहेंगे।

EPFO, C-DAC और NPCI मिलकर कर रहे हैं कामImage Credit : IStock04 / 08

EPFO, C-DAC और NPCI मिलकर कर रहे हैं काम

इस पूरे सिस्टम को विकसित करने का काम EPFO, C-DAC और NPCI मिलकर कर रहे हैं। वहीं, भुगतान समन्वय के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी इस प्रक्रिया में शामिल है। शुरुआत में यह सुविधा केवल BHIM एप पर उपलब्ध होगी।

ब्लू-कॉलर वर्कर्स को मिलेगा ज्यादा फायदाImage Credit : IStock05 / 08

ब्लू-कॉलर वर्कर्स को मिलेगा ज्यादा फायदा

यह सुविधा खासतौर पर उन ब्लू-कॉलर कर्मचारियों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, जिन्हें EPFO के ऑनलाइन पोर्टल से निकासी करने में दिक्कत होती है। UPI के जरिए PF निकालना उनके लिए आसान और तेज होगा।

निकासी की संख्या पर भी रहेगी सीमाImage Credit : IStock06 / 08

निकासी की संख्या पर भी रहेगी सीमा

EPFO ने साफ किया है कि निकासी में भले ही लचीलापन दिया जा रहा है, लेकिन साल में कितनी बार निकासी की जा सकती है, इसकी सीमा तय रहेगी। अगर कोई सदस्य कम समय में बार-बार पैसा निकालता है, तो तय संख्या पूरी होने पर आगे निकासी संभव नहीं होगी।

PF निकासी नियमों में पहले ही हो चुके हैं बड़े बदलावImage Credit : IStock07 / 08

PF निकासी नियमों में पहले ही हो चुके हैं बड़े बदलाव

अक्टूबर में EPFO ने निकासी की कैटेगरी को 13 से घटाकर 3 कर दिया था जिनमें जरूरी जरूरतें (बीमारी, शिक्षा, शादी), आवास से जुड़ी जरूरतें और विशेष परिस्थितियां शामिल हैं। इसके साथ ही न्यूनतम बैलेंस के तौर पर 25% राशि खाते में रखना अनिवार्य किया गया है।

बेरोजगारी की स्थिति में क्या नियम हैंImage Credit : IStock08 / 08

बेरोजगारी की स्थिति में क्या नियम हैं

नौकरी छोड़ने के बाद सदस्य तुरंत 75% PF राशि निकाल सकता है। बाकी 25% राशि एक साल तक बेरोजगार रहने के बाद निकाली जा सकती है। यानी नए नियमों का असर सिर्फ 25% न्यूनतम बैलेंस पर पड़ता है, 75% राशि हमेशा उपलब्ध रहती है। अब शिक्षा के लिए 10 बार और शादी के लिए 5 बार तक आंशिक निकासी की अनुमति है। बीमारी और विशेष परिस्थितियों में हर वित्तीय वर्ष में सीमित बार निकासी की जा सकेगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!