24 घंटे में बन जाएगा आयुष्मान कार्ड, बहुत ही कम लोग जानते हैं यह सरकारी तरीका

Ayushman Card Kaise Banaye Mobile Se In Hindi: देशभर में करोड़ों लोग Ayushman Bharat Yojana का लाभ उठा रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र नागरिकों को सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Feb 23 2026, 13:23 IST
आयुष्मान कार्ड बनवाने का सरकारी तरीका01 / 07

आयुष्मान कार्ड बनवाने का सरकारी तरीका

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास आयुष्मान कार्ड का होना जरूरी है। कई लोगों के पास तो आयुष्मान कार्ड है लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिनके पास यह कार्ड नहीं है। आइए हम आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने का सरकारी तरीका बताते हैं...

सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी इलाजImage Credit : Nha02 / 07

सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी इलाज

इस योजना की खास बात यह है कि इसमें सरकारी अस्पतालों के अलावा कई बड़े निजी अस्पताल भी शामिल हैं। इससे मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मिल रही हैं। हालांकि, अभी भी कई लोगों को यह जानकारी नहीं है कि आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाया जाए।

राशन कार्ड से 24 घंटे में बनेगा आयुष्मान कार्डImage Credit : Nha03 / 07

राशन कार्ड से 24 घंटे में बनेगा आयुष्मान कार्ड

अब आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पहले से आसान कर दी गई है। यदि आपके पास राशन कार्ड है या उसमें आपका नाम दर्ज है, तो आप घर बैठे 24 घंटे के भीतर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। पहले अलग से लाभार्थी सूची जारी की जाती थी, लेकिन अब कई राज्यों जैसे बिहार और उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड को ही पात्रता का आधार बना दिया गया है।

ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रियाImage Credit : Nha04 / 07

ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

आवेदन के लिए सबसे पहले beneficiary.nha.gov.in वेबसाइट पर जाएं। वहां लॉगिन सेक्शन में Beneficiary विकल्प चुनें और अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP के माध्यम से लॉगिन करें। इसके बाद Scheme में PMJAY चुनें और अपना राज्य तथा जिला सिलेक्ट करें।

नाम सर्च करेंImage Credit : Nha05 / 07

नाम सर्च करें

अब सर्च बार में अपना आधार नंबर डालकर नाम खोजें। लिस्ट में अपना नाम मिलने पर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें। मोबाइल या लैपटॉप से अपनी फोटो अपलोड करें और जरूरी जानकारी जैसे पिन कोड व OTP दर्ज करें। आवेदन सबमिट करने के 24 घंटे बाद दोबारा लॉगिन करके कार्ड की स्थिति जांच सकते हैं।

बिना लंबी प्रक्रिया के आसान सुविधाImage Credit : Nha06 / 07

बिना लंबी प्रक्रिया के आसान सुविधा

अब बिना किसी जटिल प्रक्रिया और लंबी प्रतीक्षा के, केवल राशन कार्ड के आधार पर 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ लिया जा सकता है। यह पहल सरकार की ‘सबके लिए स्वास्थ्य’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

ऐप के जरिए भी करें आवेदनImage Credit : Nha07 / 07

ऐप के जरिए भी करें आवेदन

यदि कार्ड तैयार हो जाता है तो वेबसाइट पर डाउनलोड का विकल्प मिल जाता है। इसके अलावा आप Ayushman Bharat App के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। यह एप Google Play Store पर मुफ्त में उपलब्ध है। एप डाउनलोड करने के बाद आधार से अकाउंट बनाएं और फिर आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करें। कुछ ही समय में डिजिटल कार्ड प्राप्त किया जा सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!