पहाड़ों, बर्फ की चोटियों और हरी-भरी वादियों से घिरा देश स्विट्जरलैंड भारतीय पर्यटकों को काफी रास आता है। रिपोर्टस की मानें तो हर साल लगभग 2 लाख भारतीय पर्यटक छुट्टियां और हनीमून मनाने स्विट्जरलैंड की यात्रा करते हैं।
अन्य देशों की तुलना में स्विट्जरलैंड में वीजा मिलने का प्रोसेस काफी सरल है। अगर आप आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करते हैं तो बिना किसी झंझट के आपको आसानी से यहां का वीजा मिल जाता है।
भारत में बॉलीवुड फिल्मों की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी कभी गम, ये जवानी है दीवानी फिल्मों के कुछ सीन को इसी जगह शूट किया गया है।
भारतीय यात्री ज्यादातर 2-3 महीने पहले प्लान करके पीक सीजन से पहले स्विट्जरलैंड जाने की टिकट को बुक करते हैं। भारत से स्विट्जरलैंड की टिकट आपको 35 से 70 हजार के बीच मिलने की काफी ज्यादा संभावना रहती है।
स्विट्जरलैंड में यात्रा करके आप एक लग्जरी और शानदार लाइफस्टाइल को एन्जॉय कर सकते हैं। यहां के शहर ही नहीं गांव भी बेहद सुंदर हैं। अच्छे खाने से लेकर यहां मानसिक शांति के लिए आप एकांत में ध्यान, योग भी कर सकते हैं।
स्विट्जरलैंड के लोग काफी ज्यादा मिलनसार होते हैं जिसके चलते यहां का सामाजिक जीवन काफी समृद्ध है। यहां के लोग उच्च गुणवत्ता वाला जीवन जीते हैं जिससे आपके लिए सीखने को बहुत कुछ मिलेगा।