जौनपुर जाएं घूमने, खाना ना भूलें ये अनोखी मिठाई, 42 साल है जलवा बरकरार

Laung Lata Jaunpur: पेस्ट्री, केक और चॉकलेट्स के जमाने में अगर हम आपसे कहें कि इस बार आप यात्रा का प्लान सिर्फ मिठाई खाने के लिए करें तो शायद आपको थोड़ी हैरानी हो। लेकिन, यकीन मानें इस बार आप अलग हटकर ट्रैवल का प्लान सिर्फ मशहूर मिठाई लौंग लता खाने के लिए कर सकते हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated May 6 2025, 08:34 IST
​जौनपुर यात्रा​Image Credit : Istock01 / 06

​जौनपुर यात्रा​

अगर आप घूमने के साथ ही खाने-पीने का मन भी बना रहे हैं तो इस बार आपको उत्तरप्रदेश राज्य के जौनपुर शहर का रुख करना चाहिए। जौनपुर की ये यात्रा आपके लिए बेहद खास होने वाली है क्योंकि इस बार आपको यहां एक अनोखी मिठाई का स्वाद मिलने वाला है।

​लौंग लता​Image Credit : Istock02 / 06

​लौंग लता​

जौनपुर की यात्रा के दौरान अगर आप असली देसी मिठाई का स्वाद लेना चाहते हैं तो इस बार आपको लौंग लता चखना चाहिए। लौंग लता सिर्फ एक मिठाई नहीं बल्कि जौनपुर की परंपरा और स्वाद की पहचान भी है।

​आधुनिक स्वीट्स​Image Credit : Istock03 / 06

​आधुनिक स्वीट्स​

लौंग लता का स्वाद लेने कहां जाएं इसको लेकर भी आपको बिल्कुल कन्फ्यूज होने की जरूरत नहीं है। जौनपुर शहर में 1982 से चल रही आधुनिक स्वीट्स का रुख आप कर सकते हैं जो दुकान लौंग लता के लिए अब शहर की पहचान बन चुकी है।

​उत्तर भारतीय मिठाई​Image Credit : Istock04 / 06

​उत्तर भारतीय मिठाई​

लौंग लता का स्वाद चखने से पहले हम आपको बता दें कि ये एक पारंपरिक उत्तर भारतीय मिठाई है। खोया, ड्राई फ्रूट्स और विशेष मसालों की भरावन से इस अनोखी मिठाई को तैयार किया जाता है।

​लोकेशन​Image Credit : Istock05 / 06

​लोकेशन​

सिविल लाइंस रोड, हुसैनाबाद, जौनपुर में आधुनिक स्वीट्स के नाम से ये दुकान स्थित है। रात के 9.30 बजे से पहले किसी भी टाइम आप यहां पर इस मिठाई का स्वाद लेने के लिए जा सकते हैं।

​जौनपुर पर्यटन स्थल​Image Credit : Istock06 / 06

​जौनपुर पर्यटन स्थल​

जौनपुर की यात्रा के दौरान आप शाही किला, अटाला मस्जिद, शीतला माता चौकिया और प्राचीन जामा मस्जिद की यात्रा का प्लान कर सकते हैं। जौनपुर के स्थानीय लोगों का स्वभाव बेहद मिलनसार होता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!